Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार के चहेते मंत्री के बेटी-दामाद को विशेष सुरक्षा किन प्रावधानों के तहत मुहैया कराया गया ?… मुख्यमंत्री से रोहिणी आचार्य का सवाल ?….

लोकसभा के छठे चरण का चुनाव होने वाला है लेकिन सियासी पारा बढ़ता ही जा रहा है … बिहार में वार पलटवार का दौर जारी है … बीजेपी ने लालू यादव को आड़े हाथों लिया है, तो वहीं आरजेडी के मनोज झा ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है, वहीं सम्राट चौधरी को नसीहत दी है …

सियासी बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में चुनावी समां बांधा तो वहीं लालू यादव की बेटी व सारण की आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तीखे सवाल पूछे हैं …

रोहिणी आचार्य के साथ घूम रहे राबड़ी देवी के बाडीगार्ड के निलंबन को लेकर सरकार से रोहिणी आचार्य ने सवाल पूछा है.. रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए पूछा है कि

नीतीश कुमार जी के चहेते मंत्री जी की बेटी – दामाद को किन प्रावधानों के तहत सुरक्षा की विशेष – सुविधा मुहैय्या है ? मंत्री जी की बेटी व् दामाद की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी – अंगरक्षक किसके हैं ? क्या मंत्री जी की बेटी व् दामाद सुरक्षा – बंदोबस्त की किसी विशेष – कैटगरी में आते हैं ?

दूसरों पर सुरक्षाकर्मियों के दुरुपयोग का झूठा आरोप मढ़ने के पहले , ऐसा करने वालों को खुद की व् खुद की मंडली के गिरेबान में झांक लेना चाहिए ..

दोहरे – चरित्र वालों की कथनी व् करनी के ‘दोहरेपन – ..गलेपन’ पर लानत है ..

रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार पर जबरदस्त हमला किया हे…

बता दें कि चुनाव के दौरान रोहिणी आचार्य के साथ राबड़ी देवी का अंगरक्षक घूमते हुए नजर आया, जो SIT की टीम की जांच में सही पाया गया ..इसके बाद पटना SSP राजीव मिश्रा ने राबड़ी देवी के अंगरक्षक को सस्पेंड कर दिया … इसके बाद रोहिणी आचार्य ने मंत्री अशोक चौधरी की बेटी का उदाहरण देते हुए नीतीश सरकार से सवाल किया है ?…

  • रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पर फोटो डालते हुए नीतीश सरकार से सवाल किया है…

Related posts

Big Breaking : भोजपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय के 10 छात्र कोरोना संक्रमित… विद्यालय में छात्रों के बीच मचा हड़कंप..

Bihar Now

सरकार की ओर से विधायक व विधानपरिषद के वेतन में कटौती का कांग्रेस ने किया समर्थन, कुछ मुद्दे पर सरकार से सवाल ?…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छू लिए प्रधानमंत्री के पैर… RJD ने शेयर किया वीडियो…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो