Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राबड़ी देवी के दो और बॉडीगार्ड सस्पेंड, सारण में रोहिणी आचार्य के साथ दिखने पर हुई कार्रवाई…

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के दो और बॉडीगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है. राबड़ी देवी की सुरक्षा में मोहम्मद आफताब आलाम की तैनाती थी लेकिन चुनाव के दिन छपरा में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ दिखने पर यह कार्रवाई की गई है. एक और सिपाही कृपानंद यादव को भी सस्पेंड किया गया है. वह पटना बीएमपी पांच में था.

सुरक्षाकर्मी मोहम्मद आफताब आलम (सिपाही नंबर 108) वैशाली के जिला बल में तैनात था. दरअसल 20 तारीख को सारण में पांचवें चरण के तहत मतदान हुआ था. सारण में मतदान केंद्र पर सिपाही आफताब आलम को देखा गया था जिसको लेकर वैशाली के एसपी हरकिशोर राय ने निलंबित किया है…

बता दें कि मोहम्मद आफताब आलम से पहले पटना जिला बल के सिपाही जितेंद्र सिंह को शुक्रवार (24 मई) को सस्पेंड किया गया था. रोहिणी आचार्य के मामले में ही पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने सिपाही के खिलाफ सारण से मिली रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की थी…

Related posts

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग तेज, 95 प्रतिशत लोग हैं जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के पक्ष में

Bihar Now

पटना एयरपोर्ट पर कर ली गई मुकम्मल तैयारियां, 25 मई से उड़ान भरेगा यात्री विमान…

Bihar Now

नीतीश कुमार की बढ़ी टेंशन! शराबबंदी पर अब BJP बोली- ‘…जैसा पहले था वैसे कर दिया जाए’…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो