Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश मंत्रिमंडल में कौन-कौन होंगे चेहरे ?… पढ़िए पूरी खबर..

पटना. बिहार में नीतीश सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं. जेडीयू के बाद बीजेपी (BJP) ने भी अब अपने नेताओं का नाम फाइनल कर दिया है. बीजेपी कोटे से जहां दो डिप्टी सीएम के रूप में तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी शपथ लेगें तो वहीं अन्य पांच चेहरे भी मंत्री बनेंगे. बीजेपी कोटे से जिन लोगों का नाम मंत्री के लिए फाइनल किया गया है उनमें जिवेश मिश्रा, आरा के बीजेपी विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान और मंगल पांडेय का नाम शामिल है.

बिहार में आज शाम 4 बजकर 30 मिनट पर नीतीश सरकार शपथ लेगी जिसके तहत इन सभी मंत्रियों को मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी. जेडीयू की तरफ से जो चेहरे बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे उनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और विद्युत मंत्री विजेंद्र यादव, विधानसभा के पूर्व स्पीकर विजय चौधरी, जेडीयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के अलावा मेवालाल चौधरी और शीला कुमारी का नाम शामिल है.

गृह मंत्री सोमवार विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे और नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. उनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष भी पटना स्थित राजभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोनों दोपहर में विशेष विमान से पटना पहुंच रहे हैं. कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण सादे समारोह में आयोजित किया जा रहा है.

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

यूट्यूबर मनीष कश्यप 9 महीने बाद निकले बेउर जेल बाहर, समर्थकों का जुटा भारी हुजूम…

Bihar Now

Breaking : भोजपुर में चंद घंटों में दूसरी बड़ी वारदात, अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली… पुलिसिंग फेल, अपराधी खेल रहे हैं रोजाना खूनी खेल !…

Bihar Now

सदन में शायराना अंदाज में दिखे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मौजूदा डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद… एक दूसरे को शायरी के जरिये दिया जवाब…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो