Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : भोजपुर में चंद घंटों में दूसरी बड़ी वारदात, अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली… पुलिसिंग फेल, अपराधी खेल रहे हैं रोजाना खूनी खेल !…

आरा —  भोजपुर में एक बड़ी हत्याकांड की घटना घटे 10 घंटे भी नही हुए की एक बार फिर से अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर पुलिस को फिर से चुनौती दे दिया है। जहां जिले के चांदी थाना क्षेत्र के कुलहडिया पुल के समीप शुक्रवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी है। गोली उसके जांघ में लगी है। जो अंदर फंसी हुई है।

जख्मी युवक जिले के चांदी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी स्व. लक्ष्मण यादव का 26 वर्षीय पुत्र दुलारचंद कुमार है।

पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई है। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तो वहीं रोजाना भोजपुर जिले में हत्या और लूट की वारदात से पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिया है। ऐसे में यह कहना गलत नही होगा कि इन दिनों भोजपुर जिला अपराधियों के लिए सेफ जोन बना हुआ है।

जहाँ अपराधी हत्या और लूट जैसी घटाओं को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे है और पुलिस हाँथ मालती रह जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि जब से भोजपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर हरकिशोर राय ने पद भार संभाला है, तब से भोजपुर में आपराधिक मामलों में काफी तेजी से उछाल आया है, और वही भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने भी जिले में आने के बाद जिले के सभी थानाध्यक्ष को सख्त चेतावनी दी है कि जिले के सभी पत्रकारों से वह दूरी बना कर रखें किसी तरह के ख़बर पत्रकारों से साझा ना करें..

आपको बताते चले कि ये वही पुलिस अधीक्षक है जिनके रीजन में बीते साल बिहार के सारण जिले में अपराधियों ने सारण में तैनात भोजपुर जिले के रहने वाले 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर को गोलियों से भून दिया था। उसके बाद से उनका तबादला भोजपुर जिले में कर दिया गया, और यहाँ आने के बाद भी अपराधियों ने इनका स्वागत हत्याकांड और बैंक लूट से किया था। जिसका उदभेदन आज तक नही हुआ।

अगर कोई किसी तरह की घटना से भोजपुर पुलिस अधीक्षक को अवगत करना भी चाहता है तो साहब फोन तक नही उठाते है। ऐसे में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने भी कहा है कि जिस जिले में अपराध कम नही हुआ तो एसपी भी नपेंगे, अब देखना दिलचस्प यह होगा कि बिहार के मुखिया भोजपुर में दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराध पर क्या एक्शन लेते है।

 

Related posts

” नहीं भूली है वो 15 वर्ष का टीस,आगे भी रहेंगे जन प्रिय नीतीश “…

Bihar Now

Breaking : कुमार सर्वजीत होंगे बिहार के नए कृषि मंत्री, पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभात तेजस्वी यादव को मिला…

Bihar Now

प्रापर्टी डीलर के घर छापेमारी, हथियारों का जखीरा बरामद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो