Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के लिए दिल्ली रवाना हुए विजय चौधरी, पूर्व IAS मनीष वर्मा को पार्टी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी ! …

पटनाः शनिवार को दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है. इस बैठक में भाग लेने के लिए जेडीयू नेता और बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी दिल्ली रवाना हो गये.

बैठक को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है. वहीं सीएम पद को लेकर बीजेपी नेता अश्विनी चौबे के बयान पर विजय चौधरी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

‘मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा बैठक का सबसे मुख्य एजेंडा है बिहार में होनेवाला विधानसभा चुनाव. बैठक में 2025 में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतियां तय की जाएंगी…

वहीं 29 जून को JDU की दिल्ली मे होने वाली बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है …राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी को ले कर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है…हारी हुई सीटों पर समीक्षा होगी …मनीष वर्मा पूर्व IAS को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है…

जेडीयू पार्टी में संजय झा को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है …झारखंड , महाराष्ट्र और बिहार के चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा …

 

Related posts

हौसला-अफजाई के लिए काम को मिला सम्मान, SP ने एक थानाध्यक्ष को SHO ऑफ मंथ से किया सम्मानित..

Bihar Now

सहरसा में दूषित पानी पीने को लोग मजबूर,पानी टंकी बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश

Bihar Now

फाइलेरिया से बचाव के लिए साल में कम से कम एक बार सभी लोगों को‌ करना चाहिए फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो