Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के सबसे बड़े बैंक लूटकांड का उद्भेदन,1 करोड़ 19 लाख लूट की रकम में 93 लाख बरामद, 9 गिरफ्तार…

वैशाली में सबसे बड़े बैंक लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लूटी गयी रकम 1 करोड़ 19 लाख रूपयों में से करीब 93 लाख रूपया बरामद कर लिया गया. जिसकी पुष्टि जिले के एसपी मनीष ने की है. उन्होंने कहा कि मामसे में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

दरअसल, इसी माह 10 जून को हाजीपुर में एचडीएफसी बैंक से हुई 1.20 करोड़ की लूट हुई थी. इसमें बैंक के 1 करोड़ 19 लाख 60 हजार रुपये थे, जबकि लगभग 44 हजार रुपये ग्राहक के थे. ग्राहक बैंक में पैसा जमा नहीं कर पाया था. जमा करने के पहले ही घटना हो गई. लुटेरे ग्राहक की रकम लेते चले गए. पुलिस ने कल इस मामले में मुजफ्फरपुर से एक-मां बेटा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लूट की पोल खुल गई. पुलिस ने उनके पास से रुपयों से भरा बक्‍सा बरामद किया. पुलिस की रात भर तफ्तीश चलती रही. पूछताछ के आधार पर छापेमारी होती रही.

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की बहन ने पूछताछ में सारी पोल खोल दी. इससे लगातार दूसरे दिन एचडीएफसी बैंक से लूटे गए रुपये जमीन के अंदर से बरामद हुए हैं. आज गुरुवार को हाजीपुर पुलिस ने मुजफ्फरपुर के सकरा से धरती के अंदर से रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है. बताया जाता है कि पुलिस ने एक आरोपी के घर पर दबिश दी तो उसकी बहन ने सबकुछ उगल दिया. पुलिस ने पूछताछ के आधार पर गड्ढे के अंदर रुपयों से भरे बोरों को निकाला.

Related posts

Exclusive: नहीं ध्वस्त हुई है 263 करोड़ की लागत से बनी “सुशासन” की पुल.. बिहार नाउ की रिएलिटी चेक में खबर निकली भ्रमक…

Bihar Now

एक बार फिर अपराधियों का तांडव, एक व्यवसाई को गोली मारकर की लाखों की लूट, ग्रामीणों की मुस्तैदी से हुआ प्रयास असफल

Bihar Now

मोदी सरनेम मामले में हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, खुद हाजिर होने के आदेश पर लगायी रोक..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो