Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : दारोगा की शराब तस्करों ने कुचलकर की हत्या, एक जवान घायल… शराब की सूचना पर छापेमारी गई थी पुलिस… ये कैसा “सु”शासन ?…

बेगूसराय: शराबबंदी वाले बिहार में अब शराब तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि आम तो क्या अब खास लोग भी शराब तस्करों के निशाने पर हैं। और पुलिस का भय तस्करों के मन से बिल्कुल ही खत्म हो चुका है। बीती रात शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने जोरदार हमला किया है जिससे कि एक एसआई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं एक होमगार्ड का जवान घायल है जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। पूरा मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल की है। शहिद दरोगा की पहचान नावकोठी थाना में पदस्थापित खमास चौधरी के रूप में की गई है। वहीं घायल सिपाही की पहचान होमगार्ड की जवान बालेश्वर यादव के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात नावकोठी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अल्टो कार से शराब की बड़ी खेप मंगाई जा रही है। इसी सूचना पर खामास चौधरी दलबल के साथ छतौना पुल के नजदीक खड़े थे और जैसे ही अल्टो कार पहुंची उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया।

लेकिन कार ने पुलिस को देखकर कार की स्पीड बढ़ा दी और सड़क पर खड़े समास चौधरी सहित एक होमगार्ड के जवान को रौंदते हुए फरार हो गई है । अन्य पुलिस के जवानों ने अगल-बगल भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई । बाद में पुलिस ने छापेमारी कर अल्टो कार के मालिक को हिरासत में दिया है एवं पूछताछ कर रही है।

हालाँकि कार अभी भी बरामद नहीं की जा सकी है । ऐसे में कहा जा सकता है कि शराब तस्करो के हौसले बिल्कुल बुलंद है और वह किसी को भी बख्शने के लिए तैयार नहीं है और लगातार पुलिस वाले हमले का शिकार हो रही है । बिहार में लागू शराब बंदी अब आम लोगों के साथ-साथ पुलिस के लिए भी नासूर बनती जा रही है…

Related posts

लग्जरी गाड़ी नहीं, नाव पर निकली बारात… दूल्हा सहित सहित पूरे बाराती नाव पर दुल्हन को लाने गए…

Bihar Now

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पीटी परीक्षा कैंसिल करने की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी…

Bihar Now

नहाय खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो