Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी !… थाने को जलाने की कोशिश, पुलिस वालों को जिंदा जलाने की कोशिश…

दरभंगा – बिहार के दरभंगा जिला में मोरो थाना में असमाजिक तत्व के द्वारा आग लगाने का प्रयास किया गया है। इस वारदात की पूरी घटना थाना में लगी CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

CCTV कैमरे के फुटेज में एक व्यक्ति आपत्तिजनक समान लेकर थाना परिसर में प्रवेश करते है। लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नही हो पाता है। फिलहाल पुलिस CCTV कैमरे में दिख रहे व्यक्ति की पहचान में जुटी है।

वही नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया की आज मध्य रात्रि में मोरो थानाध्यक्ष के द्वारा सूचना दिया गया की मोरो थाना के परिसर में असामाजिक तत्व के द्वारा आग लगाने का प्रयास किया गया है। वही उन्होंने बताया थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि ये घटना थाना के रिजर्व गार्ड के सक्रियता से बड़ी टली है। वही उन्होंने कहा की इस घटना की सूचना पर वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे मामले की छानबीन शुरू की गई।

वही सागर कुमार ने बताया कि थाना में लगे CCTV फुटेज का अवलोकन किया गया है। फुटेज में घटना करित करते हुए एक युवक 12:21 से 12:54 के बीच उसकी गतिविधि सीसीटीवी में सम्पूर्ण रूप से कैद हुई है।

उसके पहचान करने की कोशिश हमलोग कर रहे है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा की इस घटना को बचाने का क्या प्रयास किया गया। संतरी या ओडी पदाधिकारी के द्वारा शीघ्र ही हम इसकी जांच कर रहे है। किसी प्रकार का अगर कमी सतर्कता में दिखाई देती है तो विधि संवत करवाई की जाएगी।

 

Related posts

गुजरात में एक COVID अस्पताल में आग लगने से 7 की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश…

Bihar Now

घात लगाए अपराधी ने दिनदहाड़े अधिवक्ता को गोली मारकर किया घायल , जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

सीएम नीतीश की दो टूक पर तिलमिला गए “PK”…जेडीयू से इस्तीफा दे सकते हैं PK ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो