Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

घात लगाए अपराधी ने दिनदहाड़े अधिवक्ता को गोली मारकर किया घायल , जांच में जुटी पुलिस

जमुई से मो ,अंजुम आलम की रिपोर्ट

जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला में बेखौफ अपराधी ने शुक्रवार की सुबह दिनदहाड़े बाइक सवार अधिवक्ता लोहरा गांव निवासी साकिब जफर उर्फ मुन्नू को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली दाहिने कांधे में लगी और आर-पार हो गई। जिससे अधिवक्ता बुरी तरह घायल हो गए। जिसे सहयोगी के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर मृत्युंजय कुमार के द्वारा इलाज किया जा रहा है। सूचना के बाद जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन, टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच में जुटी हुई है।परिवारिक विवाद में गोली मारने की बातें सामने आ रही हैं।
बताया जाता है कि अधिवक्ता साकिब जफर उर्फ मुन्नू वर्तमान में आज़ाद नगर मोहल्ला में घर बनाकर कई वर्षों से रह रहे हैं।

घायल अधिवक्ता साकिब जफर उर्फ मुन्नू ने बताया कि वे बाइक पर सवार होकर अपने साथी आज़ाद नगर निवासी मो. मुश्ताक के साथ अपनी जमीन देखने अमरथ गांव गए थे। उंसके बाद अलग- अलग बाइक पर दोनो लौट रहे थे। इसी दौरान अमरथ गांव स्थित नया मोहल्ला के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार पटना जिले के फुलवारी शरीफ निवासी मो.फैसल के द्वारा बाइक रुकवाया और अचानक पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। लेकिन गोली दाहिने कांधे के आर-पार हो गई। जिससे वे घायल हो गए। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक अपराधी बाइक से फरार हो गया। बताया जाता है कि गोली मारने वाला घायल अधिवक्ता का रिश्तेदार है। पुलिस अपराधी की तालाश में जुटी हुई है।

Related posts

थम गया आखिरी व तीसरे चरण के मतदान के प्रचार-प्रसार का शोर, 7 नवंबर को 78 सीटों पर होनी है वोटिंग…

Bihar Now

नीतीश से चिराग का सवाल !… पूछा – क्यों बिहार में बेहतर अस्पताल नहीं है ?… “मुख्यमंत्री मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने दिल्ली जाते हैं , क्यों ?… क्योंकि मुख्यमंत्री डरते हैं बिहार के अस्पतालों में ऑपरेशन कराने से”…

Bihar Now

Big Breaking : क्राइम से कराहता बिहार, अभी-अभी अपराधियों ने दुकान में घुसकर दो व्यवसाई को मारी गोली, एक की मौत….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो