Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राशनकार्ड धारकों को एक महीने का राशन मुफ्त …

कोरोना से उत्पन्न हुई सूबे में मौजूदा हालात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक की..इस बैठक में तमाम बड़े फैसले लिए गए हैं..

सीएम नीतीश ने कोरोना लॉक डाउन से प्रभावित गरीब परिवारों को एक माह का राशन और आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों से राय लेने के बाद यह निर्णय लिया है।

नीतीश सरकार ने सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को 1 महीने का राशन मुफ्त देने का फैसला किया है. साथ ही साथ सभी प्रकार के पेंशन धारियों को अगले 3 महीने का वेतन अग्रिम तौर पर तत्काल देने का भी बड़ा फैसला किया गया है. यह राशि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज हाई लेवल मीटिंग के बाद राज्य के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को 1 माह के मूल वेतन के बराबर बोनस देने का फैसला किया है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बोनस प्रोत्साहन राशि के तौर पर दी जाएगी।

Related posts

सवालों के घेरे में पुलिस सुरक्षा,सिविल कोर्ट के गेट से 3 कैदी फरार…

Bihar Now

बिहार में बेलगाम अपराधी !… मधुबनी में SDO के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

भारत रत्न से सम्मानित किए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई गणमान्य रहे मौजूद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो