Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सवालों के घेरे में पुलिस सुरक्षा,सिविल कोर्ट के गेट से 3 कैदी फरार…

Imaginary pic
Imaginary pic

PATNA: सूबे की पुलिस अपने कारनामों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती है. चाहे वह लापरवाही का मामला हो या अपराधियों को पकड़ने की बात, बिहार पुलिस अपने कारनामों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है. इसी क्रम में सोमवार को एक ऐसा मामला प्रकाश में आया, जिसने बिहार पुलिस के सुरक्षा के सारे पोल खोल दिए. दरअसल फुलवारी शरीफ जेल के तीन कौदियों की आज सिविल कोर्ट में पेशी होनी थी. लेकिन इसी दौरान तीनों कैदी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट गेट से ही फरार हो गए.

कैदियों के फरार होने के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है. जानकारी के अनुसार तीनों कैदियों की गिरफ्तारी चोरी के आरोप में हुई थी और उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान तीनों कैदियों ने पुलिस जवानों के साथ मारपीट शुरू कर दी और आराम से हथकड़ी खोलकर फरार हो गए. पुलिस की मानें तो तीनों कैदी गंगा की ओर भागे हैं. इसे लेकर हाजीपुर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और उन्हें नाव की जांच करने का आदेश दिया गया है.

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

Online Casino In Alberta Australia

Bihar Now

शिक्षकों की हड़ताल तुरंत समाप्त करने की सरकार से पूर्व विधान पार्षद की मांग…

Bihar Now

पटना में पुलिस चौकी में आग… जवानों में मचा हड़कंप, चौकी में रखीं 5 रायफल और 200 जिंदा कारतूस खाक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो