Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी की कोरोना से मौत… राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर…

इस वक्त की बड़ी व दुखद खबर बिहार की सियासी गलियारों से आ रही है बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक की कोरोना से मौत हो गई है.. जेडीयू के तारापुर से विधायक बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का कोरोना से संक्रमित हो चुके थे, सांस लेने में उन्हें समस्या हो रही थी । जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह 4:30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 68 साल के थे। उनका जन्म 4 जनवरी 1953 को मुंगेर में हुआ था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

तारापुर से विधायक मेवालाल चौधरी को 17वें विधानसभा में नीतीश सरकार ने बिहार की शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी। पिछले साल उन्होंने 16 नवंबर को मंत्री पद की शपथ ली थी। लेकिन, उनके खिलाफ पूर्व में विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले तथा पत्नी की हत्या के मामले में जांच चर रहा था, जिसके कारण विपक्ष ने उनके शिक्षा मंत्री बनाए जाने का पूरजोर विरोध किया था। आखिरकार विरोध के कारण मंत्री बनने के सिर्फ 72 घंटे की अवधि में ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Related posts

CM नीतीश के काफिले के लिए रोकी गई एम्बुलेंस…हलक में अटकी मरीजों की जान…रोते बिलखते रहे परिजन…”सु”शासन सरकार की ये कैसी प्रथा ?….

Bihar Now

Breaking : सहरसा में मुखिया की सरेराह हत्या, हत्या के विरोध में जबरदस्त हंगामा… सड़क पर उतर आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ कर रहे नारेबाजी…

Bihar Now

उत्तर बिहार में अगले 72 घंटे भारी बारिश, आंधी, तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो