Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में बड़ा हादसा, सेफ्टिक टैंक में गिरने से 3 लोगों की मौत…

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में शौचालय के टैंक में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 के रहने वाले संजय राम अपने सेफ्टिक टैंक में पाइप लगाने का प्रयास कर रहे थे.

इस दौरान टैंक का ढक्कन अचानक से टूट गया और सुशील राम टैंक के अदर चला गया. जिसे देखकर भाई सुधीर राम व भतीजा नवल राम टैंक के अंदर बचाने के लिए गया लेकिन तीनों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई. इस हादसे में एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हादसे की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजते हुए जांच में जुट गई.

स्थानीय भोलू यादव ने कहा कि घटना के बाद चार लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया. जहां चिकित्सक ने तीन लोगों मृत घोषित कर दिया. एक शख्स का इलाज चल रहा है. वहीं, एक साथ तीन लोगों की मौत से इलाके में मातमी सनाटा पसर गया है.

घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे सदर एसडीपीओ अमित कुमार और एसडीओ विकास कुमार ने आवश्यक जानकारी ली और हादसे की जांच की बात कही है.

उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर हर सम्भव सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया. वहीं, उन्होंने बताया कि सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि संजय राम का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.

Related posts

बिहार में बेखौफ अपराधी… पटना के NH 30 पर कार सवार की गोली मारकर हत्या, चालक घायल…जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

5 बच्चे की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म,SP से पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार…

Bihar Now

मधुबनी नरसंहार पर तेजस्वी का नीतीश सरकार पर जोरदार हमला,कहा – सत्ता संरक्षित अपराधियों पर कार्रवाई कब, नरसंहार का जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो