दरभंगा : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी सड़कों पर उतर आयी। अध्यक्ष सीताराम चौधरी और कांग्रेस के नेता व बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के बेटा माधव झा के नेतृत्व में प्रीपेड मीटर के विरोध में कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना कर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रीपेड मीटर को जनता के हित के खिलाफ बताया। तत्पश्चात बिहार कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता सीताराम चौधरी और माधव झा ने जिला पदाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा…इस मौके पर दरभंगा जिला के तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे…
