Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

IAS संजीव हंस के ठिकानों पर रेड: 3 ठिकानों पर ED कर रही है छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हो रही है कार्रवाई

IAS संजीव हंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पटना से दिल्ली तक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 3 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी है। कुछ दिन पहले ही ED ने संजीव हंस के खिलाफ मनी लैंड्रिंग एक्ट के तहत एक नया मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान ED को संजीव हंस की पत्नी के अलावा उनके कई रिश्तेदारों के खिलाफ भी सबूत मिले थे। इसी के तहत आज सुबह से कार्रवाई जारी है।

90 लाख कैश और 13 किलो चांदी हुआ था जब्त

इससे पहले वरीय आईएएस संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के करीबियों के ठिकानों से ईडी ने 90 लाख कैश और 13 किलो चांदी की सिल्ली जब्त किया था। इनके ठिकानों से कई बेनामी संपत्ति के दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्य भी मिले थे।

ईडी ने संजीव और गुलाब के करीबियों के दिल्ली, कोलकाता और मुंबई स्थित चार ठिकानों पर बुधवार को सर्च किया था। दो माह पहले ईडी ने मनी लाउंडिंग मामले में संजीव व गुलाब के पटना, पुणे, पंजाब, दिल्ली, नोएडा समेत देश के दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Related posts

अवैध वसूली के खिलाफ भड़का आक्रोश !… थाने पर हमला व तोड़फोड़, “सु”शासन राज में ‘खाकी’ वर्दी की ये कैसी शर्मनाक हरकत ?…

Bihar Now

लखीसराय में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपियों ने बच्ची के साथ की मारपीट , बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती …

Bihar Now

IMA का बाबा रामदेव के खिलाफ देशव्यापी सांकेतिक प्रदर्शन, चिकित्सकों के जानमाल की सुरक्षा हेतु मेडिकल प्रोटेक्शन व महामारी एक्ट को उपयोग में लाने की अपील, IMA दरभंगा की सरकार से अपील..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो