Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बेगूसराय में पुलिस ने पत्रकार हत्याकांड के आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार,कहा – 24 घंटों में सरेंडर करो, नहीं तो कुर्की जब्ती के साथ चलेगा बुलडोजर….

बेगूसराय में पत्रकार सुभाष कुमार के हत्या के विरोध में एक तरफ जहां पत्रकारों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के द्वारा लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं तो वही पुलिसिया कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं ।लेकिन पुलिस के द्वारा भी अपराधी को पकड़ने के लिए अब लगातार छापेमारी की जा रही है

। दूसरी ओर न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने डॉग स्क्वायड के सहारे विभिन्न जगहों पर छापेमारी की एवं अपराधी रोशन कुमार, पीयूष कुमार एवं नीतीश कुमार के घर पर पुलिस ने इस्तेहार भी चिपकाया है। साथ ही साथ पुलिस के द्वारा 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा गया है कि अगर 24 घंटे के अंदर सभी नामजद आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो वैसी स्थिति में कुर्की जब्ती के साथ-साथ उनका घर भी तोड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि 20 मई को परिहारा थाना क्षेत्र के सांखो गांव में अपराधियों ने पत्रकार सुभाष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में अब तक बाबुल कुमार नामक अपराधी ने न्यायालय में सरेंडर किया है तो वही शाखो गांव के नितेश कुमार एवं खगरिया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के रानी सकरपुरा निवासी नामजद आरोपी रौशन कुमार एवं पीयूष कुमार अभी भी फरार चल रहे हैं।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

कोशी का लाल बना नेशनल रेनाउंड शूटर, उत्तराखंड राइफल एसोशिएशन से कर रहे थे नेतृत्व

Bihar Now

बिहार में आंधी के साथ आफत की बारिश शुरू, मौसम विभाग का आज इन जिलों में अलर्ट

Bihar Now

पटना यूनिवर्सिटी में बमबाजी, दरभंगा हाउस में छात्रों के 2 गुट आपस में भिड़े… पार्किंग में रखी कार में तोड़फोड़..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो