Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर के बाहर धरने पर बैठा विपक्ष, काटा बवाल.. पुलिस केसाथ धक्कामुक्की…

बिहार विधानसभा में पुलिस और विपक्षी विधायकों के बीच जबरदस्त धक्का मुक्की। विधानसभा अध्यक्ष के चैम्बर के पास डटे विधायकों को हटाने के लिए पुलिस को करना पड़ रहा हैजबरदस्ती।
बिहार विधानसभा में विपक्ष ने सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021को लेकर किया जबरर्दस्त हंगामा, कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी

भोजनावकाश के बाद जब बिहार विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई इसके बाद भी भारी हंगामा हुआ। राजद सदस्य एक बार फिर से हंगामा करने लगे और वेल में पहुंच कर नारेबाजी करने लगे।बिहार विस अध्यक्ष की चेतावनी के बाद भी राजद-माले विधायकों ने रिपोर्टर टेबल को उलट दिया। भारी हंगामा के बीच सदन की कार्यवाही 3 बजे दिन तक के लिये स्थगित कर दी गई थी फिर कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने सदन का बहिष्कार करते हुए विधानसभा परिसर में ही धरना पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की । गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा हुआ। विपक्षी विधायक हाथ में पोस्टर लेकर नारेबाजी करते वेल में पहुंच गए. राजद-माले विधायक विस अध्यक्ष को पोस्टर दिखाते रहे। राजद विधायक वेल में पहुंचकर नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। विपक्षी विधायक विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 को वापस लेने की मांग कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने प्रदर्शन कर रहे विधायकों को समझाने की पूरी कोशिश की,लेकिन सदस्य मानने को तैयार नहीं हुए। इसी बीच विस अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी थी।

Related posts

लॉक डाउन के बीच शुरू हुआ वाहनों का रजिस्ट्रेशन…

Bihar Now

नीतीश और नरेन्द्र मोदी सरकार के बीच बढ़ी टकरार, बिहार स्थित रेलवे इंट्स्च्यूट को लखनऊ शिफ्ट करने को लेकर दोनों सरकार आमने-सामने ?…

Bihar Now

Play Game Pokies Online

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो