Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बांका में DSP पर हमला करने वाले बख्शे नही जाएंगे – सुशील मोदी

File pic
File pic

PATNA: बांका में बालू माफियाओं द्वारा डीएसपी पर जानलेवा हमला किए जाने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि जिन लोगों ने ऐसा दुस्साहस किया है उनको करारा जवाब मिलेगा।मोदी ने कहा है कि बालू माफियाओं को लालू परिवार का संरक्षण है।डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बांका में बालू माफिया के लोगों ने हमला कर जो दुस्साहस किया है, उसका करारा जवाब दिया जाएगा। यह सबको पता है कि बालू माफिया को राजद का भरपूर राजनीतिक संरक्षण मिला।

उन्होंने आगे कहा कि राबड़ी देवी ने एक दिन में बालू माफिया के आठ फ्लैट खरीदे कर ऐसे तत्वों का दुस्साहस बढ़ाया था। वे अपराधियों-माफियाओं को शह देते हैं और सवाल सरकार पर उठाते हैं। उनका दोहरापन जनता देख रही है।

बता दें कि मंगलवार की देर शाम बांका के एसडीपीओ पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे थे। पुलिस व खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। इसमें बांका एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक हमलावर मारा गया है। घटना में घायलों सभी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से एसडीपीओ की हालत को गंभीर देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले जैठोर घाट पर बालू उत्खनन की सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस बल व खनन विभाग की टीम पहुंची। पुलिस को देखते ही बालू माफिया ने हमला कर दिया। इस घटना में एसडीओ समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं एक हमलावर की गोली लगने से मौत हो गई।

Related posts

दरभंगा के एक पुलिस अधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…

Bihar Now

CM नीतीश और राबड़ी समेत इनलोगों का खत्म हो रहा विधान परिषद का कार्यकाल, इनकी वापसी तय

Bihar Now

बिहार : जहरीली शराब का कहर !… दो लोगों की संदिग्ध मौत, दो‌ की हालत गंभीर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो