Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेलगाम अपराधी, मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने गैस एजेंसी के एक कर्मी को मारी गोली…

Imaginary pic
Imaginary pic

MUZAFFARPUR : अभी-अभी खबर आ रही है मुजफ्फरपुर से. जहाँ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया है. जिस व्यक्ति को गोली मारी गयी है. वह गैस डिलीवरी करने का काम करता है. उसका नाम संजय सिंह बताया जा रहा है.

घटना कटरा थाना क्षेत्र के शिवदासपुर चौर की है. घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की संजय सिंह से बाइक सवारों अपराधियों ने पैसे लूटने का प्रयास किया. जब संजय सिंह ने उनका विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दिया.

बताया जा रहा है की एक बाइक पर तीन अपराधियों ने सवार होकर घटना को अंजाम दिया है. उनके शरीर में पांच गोली मारी गयी है. जिसके बाद उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है.जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी. मामले की छानबीन की जा रही है.

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

JDU जिला कार्यकारिणी की बैठक, संगठन मजबूती को लेकर हुई चर्चाएं…

Bihar Now

बाहुबली अनंत सिंह से मिलने पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, तबेले में भैंस भी देखने साथ ले गए बाहुबली…

Bihar Now

RJD ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर पर JDU का प्रहार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो