Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : BDO से 10 लाख रंगदारी की मांग, धमकी भरा पत्र के साथ पिस्टल का खोखा बरामद…

मुजफ्फरपुर- ज़िले के कटरा प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शशि कुमार को अज्ञात बदमाशों ने एक धमकी भरा पत्र भेजा। पत्र एक लीफाफे में बंद था हैरानी की बात है कि पत्र बंद लीफाफे के अंदर गोली का खोखा भी भेजा है।

पत्र में दस लाख रुपये की रंगदारी देने की बात लिखी गई थी और नही तो अंजाम भुगतने की धमकी थी। बीडीओ शशि कुमार ने अपने वरीय अधिकारियों को तमाम घटना क्रम की जानकारी दी और फिर कटरा थाना मे लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पूरे मामले में पूछे जाने पर सहियार अख्तर ASP पूर्वी मुजफ्फरपुर ने कटरा प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक डाक के माध्यम से पत्र मिला है इसमें रंगदारी के बाद थी उसमें खोखा भी मिला है मुझे लगता है कि यह किसी के द्वारा डराया गया है वैसी कोई बात नहीं है हमें नहीं लगता कि इस तरह से रंगदारी के बात होगी फिलहाल पुलिस दर्ज कर कर जांच कर रही हैं।

तो वही एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने कहा कि कटरा प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि कुमार को धमकी वाला पत्र मिला है पूरे मामले में स्थानीय पुलिस और संबंधित वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है विधि संवत कार्रवाई की जा रही है।

 

Related posts

राज्यपाल से WJAI के शिष्टमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात, वेब पत्रकारिता को सूबे में मिलेगा नया आयाम…

Bihar Now

PM Modi देंगे ट्रिपल सौगात, IIT पटना, IIM बोधगया के भवनों का करेंगे उद्घाटन, भागलपुर को भी देंगे गिफ्ट

Bihar Now

मोतिहारी में विस्फोट से 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल.. मौके पर कैंप कर रही पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो