Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

शिवहर बैंक लूट के चंद घंटों बाद मोतिहारी में बैंक से 40 लाख की लूट, “सु”शासन पर सवाल ?…

शिवहर के पिपराढी में बैंक ऑफ बड़ौदा में हुए लूट कांड के पांच घंटे के अंदर दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने मोतिहारी के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरोतर में आईसीआईसीआई बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया हैं। लूट के बाद हवा में फायरिंग कर दहशत फैलते हुए अपराधी आराम से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार को आम दिनों की तरह बैंक खुला था, ग्राहक अपने पैसे के लेनदेन कर रहे थे, इसी बीच तीन बजे के करीब दो बाइक पर सवार चार की संख्या में आए अपराधियों ने बैंक के गेट पर मौजूद प्राइवेट गार्ड को कब्जे में लेकर बैंक के अंदर प्रवेश किया और उसके बाद ग्राहक और बैंक कर्मी को हथियार का भय दिखा कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से निकले और हवा में फायरिंग कर दहशत फैलते हुए वहा से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी

जैसे ही डुमनरिया घाट थाना क्षेत्र के सरोतर में आईसीआईसीआई बैंक में लूट की खबर मिली वैसे ही मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा घटना स्थल पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दिया है। एसपी ने बताया की लूट हुई है कितने की हुई है इसकी गिनती बैंक कर्मी कर रहे है।

बैंक में सुरक्षा नदारत

आईसीआईसीआई बैंक सरोतर लूट हुई है अगर सुरक्षा की बात करे तो नदारत है। बैंक में एक पराइबेट गार्ड है। सीसीटीवी कैमरे बाहर नहीं लगा है। जो अंदर लगा है उसका क्वालिटी काफी घटिया है।

Related posts

ट्रेड यूनियन की हड़ताल का दिखा व्यापक असर, लोगों को हो रही खास परेशानियां…

Bihar Now

बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज ! … तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशो ने किया दिनदहाड़े ₹1.5 लाख की छिनतई

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो