Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज ! … तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

बिहार में पिछले कुछ दिनो से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बिहार के कई इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है..

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से 26 मई तक बिहार के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जबकि कुछ जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है..

मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसी दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

विभाग के अनुसार मौसम में इस बदलाव के लिए मुख्य रूप से समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण को जिम्मेदार ठहराया गया है.

Related posts

बिहार में मीडिया कवरेज पर कोई बैन नहीं – नीरज कुमार, मंत्री

Bihar Now

सीतामढ़ी में फाइलेरिया की दवा खाने से 50 से अधिक बच्चे बीमार, स्कूलों में मचा हड़कंप… इलाज जारी …

Bihar Now

Breaking : बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस हुए कोरोना पाॅजिटिव..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो