Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : नहीं रहीं शिवानंद तिवारी की पत्नी बिमला देवी… लालू यादव समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक‌… RJD परिवार में शोक की लहर …

बड़ी खबर पटना से जहां वरिष्ठ आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी की पत्नी का निधन हो गया.. सोमवार देर शाम शिवानंद तिवारी की पत्नी बिमला देवी ने अंतिम सांसें ली है .. बिमला देवी के निधन की खबर फैलते ही सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है …

शिवानंद तिवारी ने अपनी पत्नी के निधन पर भावुक पोस्ट किया है .. उन्होंने लिखा है कि “बिमला, मेरी जीवन संगिनी ने आज मेरा साथ छोड़ दिया. पिछले 15 मई को उनको पारस अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा था. लगभग ग्यारह वर्ष पूर्व बिमला जी का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था. 13 मई 1965 को हमरी शादी हुई थी. दाह संस्कार कल होगा. शिवानन्द..

वहीं आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव ने बिमला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है … राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राजद के वरिष्ट नेता एवम पूर्व मंत्री  शिवानन्द तिवारी की जीवन संगनी विमला जी के निधन पर गहरा शोक एवम दुख व्यक्त किया और कहा कि विमला जी सरल स्वभाव की संवेदन शील, धार्मिक व्यक्तित्व की मालकिन थीं।उनके निधन से मेरे परिवार का एक सच्चा दोस्त हमलोगों से बिछड़ गया है।उनका स्वभाव लोगों की मदद करना और सुख दुख में साथ निभाने की थी।उनके निधन से लालू परिवार व्यक्तिगत छति का अनुभव कर रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री  राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी प्रसाद यादव, वन एवम पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद  मीसा भारती ने भी विमला जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है तथा दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

Best Sic Bo Online Progressive Jackpot

Bihar Now

बिहारी मजदूरों की हत्या ! : जांच के लिए तमिलनाडु जाएगी टीम, नीतीश का DGP को आदेश…

Bihar Now

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला,राज्य के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द करने का निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो