Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सीतामढ़ी में फाइलेरिया की दवा खाने से 50 से अधिक बच्चे बीमार, स्कूलों में मचा हड़कंप… इलाज जारी …

सीतामढ़ी में फाइलेरिया की दवा खाने से 50 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। मामला डुमरा प्रखंड के जवाबीपुर स्कूल का है फाइलेरिया रोग से बचाव को लेकर आज फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई थी इसके तहत सभी स्कूलों में आज बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई।

फाइलेरिया की दवा खाते ही बच्चों को जी मचलने चलने के साथ उल्टी होने लगी और पेट दर्द और सर दर्द की शिकायत होने लगी। जिसके बाद एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल लाया गया है। फिलहाल बच्चों का इलाज जारी है भी. बी. डी पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र यादव ने बताया है कि या दवा सभी को खाना है किसी पर दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन अगर किसी को बच्चों के द्वारा के दवा खाने से कुछ समस्या है तो उसको देखा जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा की दवा पूरी तरह से सुरक्षित है और WHO से टेस्टेड है इस दवा के खाने से किसी भी प्रकार की कोई रोग या बीमारी नहीं होती है। अचानक एक साथ इतने बच्चे अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल में भी अफरा तफरी का माहौल कायम है। बच्चों के अभिभावक इलाज नहीं होने का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा भी कर रहे हैं बता दे की अस्पताल में डॉक्टर और नर्स की कमी होने की बात भी सामने आ रही है।

Related posts

सीएम नीतीश कुमार ने विरोधियों पर जमकर साधा निशाना, कहा – कुछ लोग काम से नहीं, कमाई से रखते हैं मतलब…

Bihar Now

हाजीपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 1 करोड़ से ज्यादा कैश की लूट, हथियार लहराते पैदल भागे अपराधी….

Bihar Now

JDU प्रवक्ता अजय आलोक के परिवार वाले कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वरंटाइन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो