Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी ! … मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा कृष्णा नगर में मंगलवार की रात 8:30 बजे अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर सह ठेकेदार कुमार मुकेश (45 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के समय वह दामूचक स्थित मार्केट से पैदल ही खबड़ा स्थित घर लौट रहे थे.

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए, गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और मुकेश को बैरिया स्थित मां जानकी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मुकेश की हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गये.

सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित, एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह व डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली. कुमार मुकेश प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ- साथ पहले पंचायत में ठेकेदारी भी करते थे. वर्तमान में उनका दामू चौक में मार्केट, दुकान व लॉज भी है.

एएसपी टाउन ने देर रात घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. हत्यारे का सुराग लगाने के लिए बुधवार को पुलिस दामू चौक से लेकर घटनास्थल तक का सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी. मुकेश की दोनों बेटियों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. मुकेश का हाइवे किनारे जमीन पर एक कार का शोरूम है.

सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि खबड़ा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. घर से 150 मीटर पहले अपराधियों ने गोली मारी है. पुलिस ही ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की है. परिजनों से जानकारी ली गयी है. उनके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. अभी तक की जांच में फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ हत्या किये जाने की बात सामने आयी है।

 

Related posts

सहरसा मेंं आतंकी गतिविधि की खबरें पूरी तरह से अफवाह – SP

Bihar Now

कांग्रेस नेता की हत्या के बाद बिहार कांग्रेस ने खड़े किए “सु”शासन पर सवाल !

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 10 एजेंडों पर लगी मुहर …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो