Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

साक्ष्य छुपाने के मामले में मोतिहारी SP की बड़ी कार्रवाई, थानेदार को गिरफ्तार करने का आदेश, नहीं मिलने पर की जाएगी कुर्की जब्ती…

इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहाँ नेपाली बच्ची के सामूहिक रेप व हत्या मामले में मोतिहारीं एसपी नवीन चंद्र झा ने प्रथम अनुसंधान में घटना को सत्य करार देते हुए बड़ी कार्यवाई का आदेश दिया है ।

एसपी ने इस मामले में साक्ष्य छुपाने वाले दारोगा संजीव रंजन को तो पहले निलंबित किया और अब उनके ऊपर अप्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए गिरफ़्तारी का आदेश दिया साथ ही एसपी ने कहा कि उनकी ग्रफ्तारी को लेकर कुर्की का भी आदेश दिया गया है ।
साथ ही आपको बतादे कि मौके पर fsl की टीम पहुच साक्ष्य को जुटाई है और जहाँ 12 वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई थी टीम ने उस घर को खोल कर भी कुछ सबूत इकट्ठे किये हैं ।
दूसरी ओर मोतिहारी एसपी के कार्यालय में पीड़ित परिवार वाले पहुचे थे जिनसे पुलिस ने पूछ ताछ किया और इस बीच सिकरहना डीएसपी का जो रिपोर्ट सामने आया उस आधार पर प्रथम अनुसंधान के आधार पर एसपी की बड़ी कार्यवाई सामने आई है ।

आपको बतादे कि एक तरह से यूपी के हाथरस कांड को मोतिहारी के कुण्डवा चैन पुर पुलिस ने दुहरा दिया था जिसमे 12 वर्षीय बच्ची के साथ गैंग रेप कर हत्या की बात सामने आई । और इस पुरे मामले का ऑडियो और वीडियो बारी बारी से वॉयरल हुआ ।
साथ ही इस मामले को मीडिया ने गंभीरता से दिखया जिसके बाद जिले के एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एक बड़ी कार्यवाई का आदेश दिया है बहरहाल देखिये इस मामले में आगे आगे होता है क्या ?

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

बच्चे की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा,स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया बल प्रयोग …

Bihar Now

Palmdale Nz Casino

Bihar Now

Covid 19 को लेकर दिशाहीन नजर आ रहे हैं नीतीश कुमार… मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री में कौन सच्चा है और कौन झूठा है ? – तेजस्वी यादव

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो