Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बच्चे की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा,स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया बल प्रयोग …

बेगूसराय में पुलिस के लिए उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक निजी नर्सिंग होम में इलाज रत एक बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर सड़क जाम कर दिया तथा जमकर हंगामा शुरू कर दिया ।

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ भी तू तू मै में तथा हाथापाई शुरू कर दी । मजबूरन स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा एवं मौके पर मौजूद लोगों तथा प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया ।

हालांकि इस दौरान कुछ लोगों के द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया तथा पुलिस के द्वारा मारपीट का वीडियो प्रसारित किया जाने लगा । गनीमत यह रही कि पुलिस की तत्परता की वजह से इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

दरअसल मृतक बच्चे के परिजन नयागांव थाना इलाके के महेंद्रपुर के रहने वाले हैं. परिजनों ने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही बच्चे की जान गई है

। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को डॉक्टर से दिखाने के बाद बच्चे को घर भेज दिया और उसके बाद आज उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से बच्चे को दवाई दिया जिसके कारण इसकी मौत हुई है

। मृतक बच्चे की पहचान उमेश शाह के बेटे दिव्यांशु कुमार के रूप में की गई है।इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिजन सड़क जाम कर हंगामा कर रहे थे. जब पुलिस उनको समझाने गई तो वे प्रदर्शकारी पुलिस के साथ ही हाथापाई करने लगे। मजबूरन प्रशासन को प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती करनी पड़ी और तब जाकर विधि व्यवस्था को कंट्रोल किया गया।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

तेजस्वी के आरोपों पर सम्राट का सियासी हमला,‌ कहा – मतदाता सूची में अपना नाम भी नहीं पढ़ पा रहे हैं तेजस्वी यादव, आरोप झूठे …

Bihar Now

पटना समेत कई जिलों को लेकर अलर्ट, बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी…

Bihar Now

Early Morning Gaming Roims Pokies

Bihar Now