Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मां काली की पूजा सिर्फ पूजा ही नहीं, अब धरोहर बन चुका है गांव के लिए – सचिव, बलभद्रपुर पूजा समिति

लहेरियासराय स्थित बलभद्रपुर गांव में पिछले 28 सालों से हो रही मां काली की पूजा इस बार भी धूमधाम से हो रही है.मिथिला की संस्कृति के तहत यहां पूजा होती है.विशेष कर यहां मां की अराधना पर बहुत ध्यान दिया जाता है.ऐसा लोगों का मानना है कि यहां मां की दर्शन के लिए आने वाले हर भक्तों की मुराद मां पूरा करतींं हैं..

इस गांव में मां काली की पूजा अब सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि गांव का धरोहर बन चुका है.इसी को संजोने के लिए गांव का बच्चा बच्चा लगा रहता है.लोग पूरी खुशी और उत्साह से मां की आराधना में लगे रहते हैं.ये कहना है बलभद्रपुर काली पूजा समिति के सचिव रंजीत झा गगन जी का.

बता दें कि यहां मां की अराधना और पूजा वैदोच्चारण के साथ पारंपरिक तरीकों से होती है.हर कार्यकर्ता मिथिला का पारंपरिक ड्रेस यानी धोती और कुर्ता में रहते है.खासकर मां की अराधना पर विशेष ध्यान दी जाती है.महा आरती भी की जाती है,जिसकी प्रस्तुती बाल कलाकार अंकित द्वारा की जाती है.कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं.

इस मौके पर गांव के तमाम सदस्य और समिति के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहते हैं..

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

मैथिली ठाकुर को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, पीएम मोदी के साथ मैथिली ने ली सेल्फी…

Bihar Now

कोरोना को लेकर एलर्ट मोड पर दरभंगा DM, एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक मॉल और जिम भी बंद…

Bihar Now

वटवृक्ष की तरह थे भोला बाबू – बीजेपी नेता वंदना सिंह…

Bihar Now