Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

महीनों बीत जाने के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री की खुली नींद, पहली बार PPE किट पहनकर किया NMCH का निरीक्षण..

बिहार में कोरोना बेकाबू हो गया है। पूरे देश में बिहार की एक बार फिर से किरकिरी हुई है। केंद्रीय टीम ने सुशासन की सरकार द्वारा की गई तैयारी को नाकाफी करार दे दिया। तब जाकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की नींद टूट गई है। काफी समय बाद सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बिहार के सबसे बड़े कोविड-19 अस्पताल NMCH पहुंचे, जहां उन्होंने वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। मंगल पांडेय उसी अस्पताल पहुंचे जिसकी व्यवस्था को लेकर पिछले कई दिनों से सवाल खड़े किया जा रहा था।

हद तो ये है कि जब सरकार की खूब किरकिरी हुई। सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का इस्तीफा मांगा जाने लगा। इसके बाद मंगल पांडेय की नींद खुली। वे PPE किट पहनकर NMCH के कोरोना वार्ड पहुंचे।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने घूम-घूम कर स्थिति का जायजा लिया और वहां मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली> मंगल पांडे ने वहां भर्ती मरीजों से इलाज में हो रही परेशानियों के बारे में भी जाना। मंगल पांडेय ने कहा कि जहां जहां कमियां मिली हैं उसे सुधार करने को l

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

तेजस्वी यादव पहुंचे ED ऑफिस, ED के सवालों से तेजस्वी करेंगे सामना…ऑफिस के बाहर समर्थकों का भारी हुजूम, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के लिए नारे ….

Bihar Now

केके पाठक को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, पूर्व शिक्षा मंत्री ने मोबाइल पर पाठक की क्लिप दिखाई

Bihar Now

….अचानक ऐसा लगा कि हमलोगों की जिंदगी खत्म !… यात्री की जुबानी, हादसे की कहानी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो