Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

खेलने के क्रम में एक बच्ची की नहर में डूबने से मौत, परिजनों पर टूट पड़ा दु:ख का पहाड़…

सहरसा :- जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधेला गांव में खेलने के क्रम में नहर में डूबकर एक बालिका की डूबकर मौत हो गई। मृतक बालिका की पहचान दुधेला गांव निवासी संजय यादव का दो वर्षीय पुत्री आस्तुति कुमारी के रूप में हुई है। इधर सूचना पर पहुंचे सोनवर्षा कचहरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कहरा प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में संजय यादव घर के निकट नहर है।ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पति पत्नी अपने खेतों में धान रोपने के लिए गए इतने में ही उसकी दो वर्षीय पुत्री आस्तुति कुमारी का खेलने के क्रम में पैर फिसल जाने से नहर में जा गिरी परिजनों के काफी खोजबीन के 3 घंटे बाद बच्ची का शव नहर में मिला। इधर घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

देखते ही देखते मृतक के घर शव को देखने लोंगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि संजय यादव को सात पुत्री है। इधर घटना के बाद से ही मृतक की मां बंधन देवी दहाड़ मार कर रो रही थी। वहीं छह बहन का भी रो रोकर बुरा हाल था। जबकि मृतक के पिता भी फफक-फफक कर रो रहे थे। इधर मृतक के पिता ने उक्त घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया है। जिसमें किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ,सहरसा

Related posts

नायक के अंदाज़ में दिखे नीतीश कुमार !

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 25 एजेंडों पर लगी मुहर …कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय निर्माण के लिए करीब 47 करोड़ स्वीकृति…

Bihar Now

भोजपुर में फिर हर्ष फायरिंग, फायरिंग के दौरान एक छात्रा को लगी गोली, गंभीर..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो