Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद खास मंत्री पर सनसनीखेज आरोप… दरभंगा ट्रिपल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, केस डायरी में पीड़ित परिवार के सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर , हत्या के आरोपी को मिल रहा संरक्षण – पीड़ित परिवार…

दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड के बहुचर्चित हत्याकांड मामले में सनसनीखेज खुलासा सामने आया है.. इस घटना में एक ही परिवार के गर्भवती महिला सहित तीन लोगों की हत्या हो गई थी.. इस घटना के मुख्य आरोपी शिव कुमार झा जेल में है. लेकिन इस बीच पीड़ित परिवार के सदस्य निक्की ने सनसनीखेज खुलासा किया है..

इस घटना में बचे परिवार का एकमात्र सहारा निक्की ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद खास मंत्री सहित पूरे प्रशासनिक सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है.. उन्होंने बगैर नाम लिए कहा कि आरोपी शिव कुमार झा को नीतीश कुमार के बेहद खास व सेंकेंड नीतीश कुमार का संरक्षण प्राप्त है.. जिसकी वजह से उसके केस डायरी को बिल्कुल हल्का कर दिया गया है..

निक्की ने दरभंगा पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि केस डायरी में मेरा हस्ताक्षर बिल्कुल फर्जी है.. डायरी में तीन जगहों पर मेरी फर्जी हस्ताक्षर कर दी गई है.. और हमलोगों के दिए गए बयानों को भी हटा दिया गया है.. लगता है कि पुलिस हमको नहीं यानी पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं, बल्कि आरोपी को बेल जल्द दिलवाने के आमदा है…

निक्की ने कहा कि जिला प्रशासन ने अपराधियों का साथ दिया है। पीड़ित परिवार के बचे एकमात्र सदस्य निक्की ने ये आरोप दरभंगा जिला प्रशासन व पुलिस और नीतीश सरकार के एक मंत्री पर आरोप लगाया है..

केस डायरी जो बना है उसे देख लग रहा है की इस केस डायरी को प्रशासन ने नही बल्की मुख्य अभियुक्त ने बनाया हो।
ये उक्त बातें पीड़ित परिवार में एकमात्र बची सदस्य निक्की ने कही है..

निक्की के मुताबिक, इस केस डायरी में तीन जगह निक्की का हस्ताक्षर दिखता गया है और तीनो जगह अलग-अलग हस्ताक्षर है और तीनो जगह स्पेलिंग मिस्टेक भी है, जिसे देखकर यह स्पष्ट होता है की जिला प्रशासन को ही खरीद लिया गया है।

निक्की ने कहा कि उसके पास अब एकमात्र विकल्प बचा है और वो है शिवकुमार के गुंडे के हाथों मरने से अछा है की न्याय के लिए परिवार सहित अनशन करे और अनशन करते-करते मर जाए।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Exclusive : बेगूसराय में पेट्रोल पंप कर्मी से लूट, एक कर्मी घायल,मामले की जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Big Breaking : बाहर फंसे छात्रों व प्रवासी मजदूरों के लिए स्वराज्य आने का रास्ता साफ, केंद्र सरकार ने दिए स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्देश…

Bihar Now

उपद्रवियों ने श्राद्ध कर्म में लगाए गए समियाना सहित आधे दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल को किया आग के हवाले, मौके पर SP खुद कर रहे हैं कैंप

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो