Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में वार्ड पार्षद के घर सहित 8 ठिकानों पर आयकर का छापा… टीम ने सभी सदस्यों के मोबाइल फोन किए जब्त…

बिहार के मुजफ्फरपुर में नगर निगम की वार्ड पार्षद सीमा झा और उनके पति पूर्व पार्षद विजय झा के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है।

आयकर विभाग की टीमें गुरुवार सुबह माली घाट स्थित दंपति के आवास सहित 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी करने पहुंची। इससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है।

सूत्रों के मुताबिक विजय झा के घर से जमीन सहित कई अन्य जगहों में निवेश संबंधित कई कागजात मिले हैं। आयकर टीम इनकी जांच में जुटी है।

टीम ने घर के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। उनके निवेश के अलावा जब्त कागजातों के आधार पर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने छापेमारी के लिए कई टीमों का गठन किया। वार्ड पार्षद सीमा झा एवं पूर्व पार्षद विजय झा के माली घाट स्थित आवास पर सुबह 6 बजे एक टीम पहुंची।

इसी समय अन्य टीमों ने भी झा के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। पुरानी बाजार स्थित सविता विवाह भवन में बने पूर्व पार्षद विजय झा के कार्यालय,

चूना भट्ठी रोड स्थित वृद्ध आश्रम, भारत माता चौक स्थित मार्बल और टाइल्स दुकान व कोठिया में बने स्वामी विवेकानंद स्कूल सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई।

Related posts

बिहार में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, पटना SSP को मिला प्रमोशन, दरभंगा के SSP बने जगुनाथ रेड्डी…

Bihar Now

” भारतवंशी मुसलमान भाईयों को डरने की जरूरत नहीं है, यदि डर है तो कैसे भारतवंशी हैं ” ?

Bihar Now

Breaking : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा छपरा, सुबह-सुबह अधिवक्ता पिता और पुत्र की हत्या, मचा हड़कंप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो