Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA विजय शंकर दुबे के पुत्र व असितनाथ तिवारी समेत कई नेताओं ने थामा “कमल”…

बिहार समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं। पांचवें चरण की तैयारी में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बीच पाला बदलने का सिलसिला भी जारी है।

बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट हुई है। पार्टी के पूर्व प्रवक्ता असितनाथ तिवारी समेत विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे सत्यम दुबे ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली है। उनके साथ कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा भी कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। चुनावी समर के बीच इस सियासी पाला बदल से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है।

बीजेपी की ओर से आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पाडे समेत कई नेता मौजूद थे। सम्राट चौधरी ने सबको पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मंगल पांडेय भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने भी पार्टी छोड़ी है जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं। इस पाला बदल को लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका के रूप में देखा जा रहा है।

पूर्व प्रवक्ता असितनाथ तिवारी का बीजेपी में आना भी कांग्रेस के लिए बड़ा लॉस है। वह अपनी पार्टी को बीजेपी समेत सभी विरोधियों से डिफेंड करते थे।

Related posts

Big Breaking : बेगूसराय में बड़ी लूट… अभी-अभी घर जा रहे स्वर्ण व्यवसायी से 10 लाख की लूट…फायरिंग कर फैलाया सनसनी..

Bihar Now

दरभंगा शिक्षक सीट पर महागठबंधन में रार !… लालू यादव ने मदन मोहन झा के खिलाफ कुंवर राय को उतारा…दिलचस्प हुआ मुकाबला, मदन मोहन झा का पलड़ा भारी !…

Bihar Now

बिहार में प्राक्कलन घोटाले की बानगी है अगुवानी घाट-सुल्तागंज पुल- विजय सिन्हा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो