Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के स्कूल के गटर में मिली छात्र की लाश, विरोध में बवाल… स्कूल में तोड़फोड़ व आगजनी , परिजन का आरोप- हत्या हुई है…

पटना – पटना में एक बच्चे का शव निजी स्कूल के कमरे में गटर के अंदर से शव को परिजनों की निशानदेही पर बरामद हुआ है मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र इलाके में स्थित निजी स्कूल का बताया जा रहा है जहां गुरुवार की सुबह बच्चा स्कूल पढ़ने गया और छुट्टी के बाद घर वापस नहीं पहुंचा जिसके बाद परिजनों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की …

परिजनों ने बच्चे की तलाश में स्कूल गए जहां निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चे के स्कूल से घर जाने की बात कही गई।परिजनों की माने तो बच्चे की तलाश में परिजन स्कूल की खाक छानते रहे ।बताया जा रहा है कि बच्चे की तलाश में परिजनों ने स्कूल परिसर में एक कमरे के गटर को खोला जिसमे बंद गटर के अंदर 3 साल के मासूम बच्चे का शव पाया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों द्वारा खोजबीन में मासूम के गटर में पड़े शव के मिलने पर जहां एक ओर जमकर बबाल काटा तो वही आनन फानन में घटना की जानकारी दीघा थाना की पुलिस को दी गई…

पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है।इधर अक्रोशित स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क पर आग जनी कर बबाल काट मासूम के हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है ।फिलहाल पुलिस मामले में लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी है।

Related posts

धधक रही देश की राजधानी दिल्ली,दो समुदायों में जमकर पत्थरबाजी, हिंसा में एक पुलिस जवान की मौत !…

Bihar Now

Breaking : बिहार के 2 IPS सस्पेंड, आदित्य कुमार और दयाशंकर पर बड़ी कार्रवाई…

Bihar Now

सरकारी अस्पताल कर्मी निकला कोरोना की दवा का सौदागर…एंबुलेंस ड्राइवर की मदद से चलाता था सिंडिकेट..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो