Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

सड़क दुर्घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष हुए घायल, शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा…

जमुई :  शनिवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित अन्य लोग वाहन में ही फंस गए। उसके बाद वाहन को काट कर निकाला गया। जिसमें जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह घायल हो गए जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह बोलेरो वाहन से अन्य लोगों के साथ अपने भतीजा की शादी समारोह में शामिल होने भरतपुर गांव गए थे। जहां से वे वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मकांटा के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी। जिसे वे घायल हो गए। फिलहाल इलाज के दौरान उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related posts

पुलिसिया कार्यशैली से नाराज जनता का हल्लाबोल,कई घंटों तक मुख्य मार्ग को किया जाम, शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ का पुलिस पर लगाया आरोप…

Bihar Now

बेगूसराय में एक युवक के सिर में मारी गोली, शव को झाड़ी में लगाया ठिकाना, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Pokies Sites In New Zealand Free No Download

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो