Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीति

पुलिसिया कार्यशैली से नाराज जनता का हल्लाबोल,कई घंटों तक मुख्य मार्ग को किया जाम, शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ का पुलिस पर लगाया आरोप…

गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर अनुमंडल के टेटिया बंबर थाना झेत्र के संग्रामपुर जमुई मुख्य मार्ग पर पतघाघर गांव के समीप ग्रामीणों ने किया सड़क जाम यह जाम लगभग 5 घण्टे तक रही जाम इस जाम से सड़कों पे दोनों ओर गाड़ियों की लगी रही लंबी कतार।इस ठंड के मौसम में राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा ।ग्रामीण सड़को को बास बल्ला लगाकर किया अवरुद्ध और जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे।

वही जदयू के किसान प्रकोष्ठ के सचिव सुरेंद्र यादव का कहना है कि पिछले छः महीनों से टेटिया बंबर थानाध्यक्ष अभय कांत चंद्रा ने शराब माफिया और बालू माफिया की मिली भगत से इस इलाके में धंधा को बढ़ावा दे रहा है और वाहन चेकिंग और मास्क चेकिंग के नाम पर निर्दोस लोगो को बेबजह तंग करना फाइन चलान काटना तथा झूठे केश में मामला दर्ज कर ग्रामीणों को तंग करना।इनका मांग है अविलंब थानाध्यक्ष को हटाया जाए और निर्दोष लोगों को केश से बड़ी किया जाए।
कॉमरेड भगत मंडल एस यू सी आई के जिला कमिटी सचिव ने कहा की इस इलाके के गरीब गुरबा पतघाघर हटिया आते है अपनी समान बेचने वही झिकली गांव के दो किसान अपनी समान बेचकर घर जाने के क्रम में थानाध्यक्ष अभय कांत ने वाहन चेकिंग के नाम पर तलासी लेना वही इसी गांव के अबदुल्ला अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे उनको भी वाहन चेकिंग और मास्क चेकिंग के दरमियान पुलिस अधिकारी से बहस हुई पुलिस अधिकारी ने कहा मास्क नही है हेलमेट नही है तभी राहगीर अबदुल्ला ने भी कहा पुलिस अधिकारी को आप भी मास्क नही लगाए है इसी बात पर दोनों ओर से बहस हुई ग्रामीण इकठ्ठा हुए और अधिकारियों ने सुबह छः लोग नामजद और चौदह अज्ञात लोगों पर एफ आई आर दर्ज कर दिया,कल भी वर्सनडा में भी पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने दुर्व्यवहार किया ।
वही जाप पार्टी के छात्र जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा हम ग्रामीणों के ऊपर अन्याय नही सहेंगे लगातार थानाध्यक्ष के द्वारा लोगो को प्रताड़ित करना झूठे केशो में फ़साना शराब और बालू माफिया को संगरझन देना गरीब तबके लोगो को रोज तंग करने हमारी मांग है अबिलम्ब टेटिया बंबर थानाध्यक्ष अभय कांत चंद्रा को बर्खास्त किया जाए और निर्दोष लोगों को केश से मुक्त किया जाए।इस सड़क जाम में अलग-अलग राजनीति झंडा को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते दिखे।
_________________________ पुलिस किउ कर रही ऐसे राहगीरों को परेशान,वाहन जांच के नाम पर।
_____________________
जी हां सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार टेटिया बंबर थाना झेत्र के नक्सल प्रभावित गांव डंगड़ा ,धपडी,छाता,पतघाघर गांव में लगातार शराब माफ़िया के कई गिरोह की शराब भट्टियां को किया धुव्सत और बालू माफिया तथा मोरंग की अवैध खनन के ऊपर अंकुश लगया जा रहा है टेटिया बंबर थानाध्यक्ष अभय कांत चन्द्र के द्वारा लगातार करवाई की जा रही है,जिसकारण माफियाओं और असमाजिक तत्व तथा स्थानीय नेता के द्वारा ग्रामीणों को उकसा कर आज संग्रामपुर जमुई मुख्य मार्ग पतघाघर हटिया के समीप सड़क जाम किया तथा टेटिया बंबर थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेवाजी की गई।तकरीबन पांच घण्टे के जाम में संग्रामपुर थाना गंगटा थाना खड़गपुर थाना और संग्रामपुर सी ओ तथा इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ पतघाघर पंहुचे जंहा लोगों ने पुलिस को देखकर और तीब्र गति से नारेबाजी करने लगे इस जाम में ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ा तथा तीर बिजर भी साथ लेकर जाम करने पंहुचे ।वही संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के द्वारा ग्रामीणों को समझाने बुझाने के प्रयास को करते दिखे जिससे ग्रामीणों को आस्वासन दिलाए की हमारे वरीय अधिकारी आ रहे है आपकी समस्या को सुनेंगे तभी पांच घण्टे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को हटाया।लगभग दो बजे खड़गपुर एस डी पी ओ राकेश कुमार पुलिस दल बल के साथ पंहुचे और लगभग एक घण्टे ग्रामीणों और वरीय अधिकारी के बीच वार्तालाभः चलता रहा और एस डी पी ओ राकेश के7मर ने कहा केश जो दर्ज हुआ है वह अनुसंधान कर सभी लोगो को केश मुक्त कर दिया जाएगा और आज जो भी आपकी मांग है थानाध्यक्ष के खिलाफ वह हमें आवेदन दे हम अपने वरीय अधिकारी भेजे देंगे वह ही आपलोगो की जो मांग है उसपर करवाई होगी।

अब देखना यह है कि ग्रामीणों के द्वारा जो पुलिस पर शराब माफिया और बालू माफिया को सह देने का इल्जाम ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है उसमें कितना स्तय है किया पुलिस अब उस टेटिया बंबर इलाके से शराब माफिया और बालू माफिया को दबोचने का काम करती है या नही।

मनीष कुमार, बिहार नाउ, मुंगेर..

Related posts

विपक्षी दलों की बैठक पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, पहले गोबर और गंगा जल से प्रायश्चित करें नीतीश …

Bihar Now

Play Free Deposit Casino Pokies Machines For Fun

Bihar Now

Big Breaking : बैंक की गाड़ी से दिनदहाड़े लूट, गार्ड को गोली मारकर हुई लूट, गार्ड की हालत गंभीर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो