Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

विपक्षी दलों की बैठक पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, पहले गोबर और गंगा जल से प्रायश्चित करें नीतीश …

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बड़ी बैठक को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। पटना में विपक्षी दलों के महाजुटना पर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश को जिसके साथ बैठक करना है करें लेकिन उससे पहले उन्हें प्रायश्चित करना होगा। नीतीश पहले गाय के गोबर और गंगा जल से प्रायश्चित करें उसके बाद बैठक बुलाएं…

दरअसल, बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में लगे नीतीश कुमार को उनकी मेहनत का फल मिलने जा रहा है। कहा जा रहा है कि 12 जून के पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है और इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को घेरने की रणनीति तय हो जाएगी। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी बैठक में शामिल होने के लिए तैयार हो गई है। विपक्ष की इस बैठक को लेकर सियासत गर्म हो गई है। पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने इसको लेकर बड़ा हमला बोला..

गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार विपक्षी दलों के साथ बैठक कर रहे हैं इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पहले उन्हें 25 जून का दिन भी तय कर लें जिस दिन वे प्रायश्चित करेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि 74 के आंदोलन के उपज रहे नीतीश कुमार जेपी के नेतृत्व में राजनीति में आए लेकिन आज वही नीतीश कांग्रेस के साथ घूम रहे हैं और प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। नीतीश कुमार आपातकाल के दिन भूल गए क्या और किस मुंह से नीतीश कांग्रेस के साथ एकता की बात कह रहे हैं। इसलिए नीतीश पहले गाय के गोबर, गंगा के बालू से प्रायश्चित करें…

Related posts

Top Online Pokies And Casinos Welcome Bonuses Predictions

Bihar Now

मोतिहारी के दिवंगत पत्रकार को ‘AIRA’ दरभंगा के सदस्यगण ने दी श्रद्धांजलि, मौके पर वरिष्ठ पत्रकार संतोष दत्त झा ने कहा – खामोशी नहीं, सरकार को चेतावनी है….मिले दिवंगत पत्रकार को इंसाफ, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन…

Bihar Now

फिल्मी अंदाज में वर्षों से फरार अपराधी की हुई गिरफ्तारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो