Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

विधानसभा अध्यक्ष से मिले तेजस्वी यादव, नीतीश सरकार पर बोला हमला…

सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ बिहार में गोपालगंज ट्रिपल मर्डर को लेकर जो राजनीतिक ड्रामा शुरू हुआ था अब वह खत्म होने की ओर चल पड़ा है । नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गोपालगंज दौरे को लेकर पिछले 6 घंटे से चल रहा है सियासी ड्रामा अब खत्म होने की तरफ से आगे बढ़ गया है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही गोपालगंज जाएंगे ।

बिहार विधानसभा स्पीकर विजय कुमार चौधरी से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह मारपीट करने के लिए गोपालगंज नहीं जा रहे थे । फिर भी सरकार ने उनको रोका । तेजस्वी ने कहा है कि वह अब सरकार की अनुमति मिलने का इंतजार करेंगे नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अपने आवास से बाहर नहीं निकल रहे हैं लेकिन वह इस इन परिस्थितियों में भी बाहर निकलकर गोपालगंज जाना चाहते थे ।

आखिरकार तेजस्वी यादव ने हथियार डाल दिए हैं । आपको बता दें कि तेजस्वी यादव सुबह 9:00 बजे गोपालगंज के लिए निकलना चाहते थे । लेकिन सुबह से ही पुलिस प्रशासन का राबड़ी देवी के आवास के बाहर भारी इंतजाम कर दिया गया था । सरकार ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए तेजस्वी और उनके विधायकों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी थी । लगभग 5 घंटे तक चली लंबी जद्दोजहद के बाद तेजस्वी यादव आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे और स्पीकर विजय चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होंने गोपालगंज जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया ।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

डूबने से दो युवक की मौत, गांव में पसरा मातम…

Bihar Now

Breaking : “कोरोना भगाने के लिए बिहार में भी हो चुनाव !… हारे व थके हुए मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार”…पटना की सड़कों पर पोस्टर चस्पा कर नीतीश सरकार पर हमला…

Bihar Now

Breaking : SDRF की टीम ने चारों शव को किया बरामद, मृतक महिला ने अपने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा कर की थी खुदकुशी…

Bihar Now