Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“एक निश्चय और एक नीतीश चाहिए”… इंडी गठबंधन की बैठक से पहले पटना में चस्पा पोस्टर…

दिल्ली में इंडी एलायंस की बैठक से पहले एक पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह पोस्टर पटना के इनकमटैक्स चौराहा पर लगाया गया है।

कहा जा रहा है कि यह पोस्टर जदयू समर्थकों की ओर से लगाया है। इस पर लिखा है ‘अगर सच में जीत चाहिए तो फिर एक निश्चय और एक नीतीश चाहिए’। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह पोस्टर सीएम नीतीश कुमार के समर्थकों द्वारा लगाए गए हैं।

इसके जरिए वह इशारों में सीएम नीतीश कुमार को इंडी एलांयस की ओर से पीएम उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को भी जदयू विधायक ने सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताया था…

बता दें कि आज विपक्षी दलों की बैठक आज दिल्ली के अशोका होटल में होगी। सीट बंटवारा, न्यूनतम साझा कार्यक्रम, हाल के विधानसभा चुनावों में झटके के बाद भाजपा से मुकाबला करने के लिए संयुक्त रणनीति गठबंधन के सामने मुख्य चुनौतियां हैं। बैठक में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

गठबंधन के घटक दलों के तमाम बड़े नेता बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। सोमवार को दिल्ली पहुंचने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला 2024 के चुनावों के बाद किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा को हराने के लिए गठबंधन सीट-बंटवारे समेत सभी मुद्दों को सुलझा लेगा।

Related posts

विपक्षी एकता बैठक पर पीएम मोदी का तंज, कहा – विपक्षी एकता बैठक कट्टर भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन, इनका एक ही एजेंडा न खाता न बही, जो परिवार कहे वही सही …

Bihar Now

नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ में बिहार के 10 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा… इन मौतों का जिम्मेदार कौन ?… देखें मृतकों की पूरी लिस्ट !…

Bihar Now

Breaking : निगरानी विभाग के हाथे चढ़ा दो इंजीनियर, 1-1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो