Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश की “शराबबंदी” पर लालू यादव के बेहद‌ करीबी RJD MLC का तंज… दिल्ली में इंडी गठबंधन की आज बैठक, बिहार में शराबबंदी पर सियासत ?…

दिल्ली में आज इंडी गठबंधन की बैठक होने वाली है … लालू, तेजस्वी सहित नीतीश कुमार इस बैठक में हिस्सा लेंगे … दिल्ली रवाना होने से पहले लालू प्रसाद यादव ने नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकने की बातें कही… लेकिन इस बीच बिहार की सियासत में नीतीश कुमार की “शराबबंदी” सुर्खियों में है …

बिहार में शराबबंदी सवालों के घेरे में रहा है.. आए दिन शराब माफियाओं की गिरफ्तारी सहित शराब बरामदगी को लेकर खबरें सामने आती रहती है.. दरभंगा DMCH गेस्ट हाउस शराब कांड अभी सुर्खियों में है… हालांकि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है..

विपक्ष भी लगातार शराबबंदी पर सवाल खड़े करती रही हैं…. इस बीच लाल यादव के सबसे करीबी व तेजस्वी यादव के मुंहबोले मामा RJD MLC ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी पर तंज कसा है….

RJD MLC सुनील सिंह ने सूबे में शराबबंदी की हालत पर तंज कहते हुए कहा है कि बिहार में शराबबंदी की हालत वही है,जैसे मानिए कि किसी व्यक्ति का पूरा शरीर नंग-धड़ंग हो और वह पैर में चांदी का पाज़ेब पहन रखा हो…

बता दें कि आरजेडी एमएलसी नीतीश कुमार पर लगातार अलग-अलग मुद्दों को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं … मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुनील सिंह को तेजस्वी यादव की मौजूदगी में मीटिंग में फटकार लगाई थी… बावजूद आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह बराबर नीतीश कुमार पर हमलावर रहते हैं ….

 

Related posts

मधुबनी के जेल हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मी ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप …. जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

Breaking :बक्सर में मर्डर, पति ने बीच सड़क पर धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार…

Bihar Now

Smarkets Casino Bonus Code Today Free Spins Existing Players Uk

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो