Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

संसद घुसपैठ के आरोपी ललित झा के घर पहुंची ATS, दरभंगा में मां-बाप से घंटों हुई पूछताछ…

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोपित ललित झा के घर बहेड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर उदय गांव में सोमवार को एटीएस के दो अधिकारी पहुंचे। दोनों ने ललित के घर शाम करीब पांच बजे पहुंचकर गहन तहकीकात की। उन्होंने ललित के पिता देवानंद झा, मां मंजुला देवी व छोटे भाई हरिदर्शन झा उर्फ सोनू से ललित के बारे में पूछा।

ललित के पिता ने बताया कि जांच एजेंसी के इंस्पेक्टर रैंक के दो अधिकारी शाम करीब पांच बजे यहां पहुंचे। उनके साथ बहेड़ा थाने के एक पुलिस अधिकारी भी थे। उन्होंने एक घंटे से अधिक समय तक ललित से जुड़े कई मामलों पर पूछताछ की। उन्होंने चल-अचल संपत्ति के बारे में भी पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान पूर्व मुखिया मदन झा भी वहां थे। उधर, बहेड़ा थाने के एसएचओ बीके ब्रजेश ने बताया कि एटीएस के इंस्पेक्टर रैंक के दो अधिकारी सोमवार को ललित के घर पहुंचे थे। उन्होंने उसके पिता से पूछताछ कर जानकारी ली…

इससे पहले भी पुलिस ने ललित के पिता से पूछताछ की थी। और बताया था कि ललित ने कुछ महीने पहले निजी मेडिकल कॉलेज में दाखिले के 7 लाख की डिमांड की थी। और रजिस्ट्रेशन के लिए तत्काल 3 लाख रूपए मांगे थे। तब उसके पिता ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पैसे देने से मना कर दिया था। ललित के पिता ने बताया कि कोलकाता में पूजा-पाठ कराकर किसी तरह परिवार का पेट पालते हैं…

Related posts

Pokies Iphone

Bihar Now

समस्तीपुर में अजीबोगरीब मामले आए सामने, सड़क किनारे मिले नवजात की लगी लाखों की बोली… DGP के हस्तक्षेप के बाद चाइल्डलाइन को सौंपा गया बच्चा…

Bihar Now

सुपौल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,लूट की गाड़ी,शराब सहित 4 अपराधी गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो