Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में विवादित पोस्टर पर जुबानी जंग जारी, पोस्टर में मंदिर व‌ हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी …

तेजस्वी के विधायक ने लालू राबड़ी आवास के बाहर बड़ा पोस्टर लगवाया है। जिसमें हिंदू धर्म पर टिप्पणी की गई है। पोस्टर में लिखा गया है कि मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्कूल का मतलब होता है। जीवन में प्रकाश का मार्ग।

जब मन्दिर की घंटी बजती है तो हमें संदेश देती है कि हम अंधविश्वास, पाखंड, मूर्खता और अज्ञानता की ओर बढ़ रहे हैं, और जब स्कूल की घंटी बजती हदै तो यह संदेश मिलता है कि हम तर्कपूर्ण ज्ञान और वैज्ञानिक व प्रकाश की ओर बढ़ रहे हैं। अब तय करना है कि आपको किस ओर जाना चाहिए। इस पोस्टर में लालू-राबड़ी, तेजस्वी समेत कई राजद नेताओं के पोस्टर लगे है।

बता दें कि दो दिन पहले ही राजद विधायक फ़तेह बहादुर सिंह ने माँ सरस्वती को लेकर अपमान जनक बयान दिया था।

वहीं अब राबड़ी आवास के बाहर मंदिर को लेकर विवादित पोस्टर लगा दिया गया है। बता दें कि सावित्री बाई फूले की जयंती को लेकर पोस्टर लगाया गया है इस पोस्टर के माध्यम से हिंदू धर्म पर सवाल उठाया गया है।

वहीं आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह के विवादित पोस्टर पर जुबानी जंग जारी है … बीजेपी के साथ अब सहयोगी दल जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने फतेह बहादुर सिंह पर करारा हमला बोला है … नीरज कुमार ने कहा है कि – जो हिंदू धर्म के खिलाफ बोलते हैं उनको उस घर में नहीं जाना चाहिए जिस घर में घंटी बजती है और हिंदू देवी देवताओं की पूजा होती है।

ऐसे लोगों को उस घर से वोट मांगने का भी अधिकार नहीं होना चाहिए। इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमारी पार्टी जदयू धर्म के ऊपर बोलने वाले का कभी भी समर्थन नही करती है। इसके साथ ही नीरज कुमार ने कहा है कि- फते बहादुर नाम के विपरीत आचरण है।

Related posts

बिजली आपूर्ति से ग्रामीण परेशान, नहीं पड़ रहा है विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर फर्क

Bihar Now

कहाँ लापता हो गया जमुई का गुलशन ?

Bihar Now

Breaking : सहरसा में मुखिया की सरेराह हत्या, हत्या के विरोध में जबरदस्त हंगामा… सड़क पर उतर आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ कर रहे नारेबाजी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो