Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

आतंकी हमले में मधेपुरा के दो मजदूरों की मौत,जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुई हादसा।

जम्मू कश्मीर के गांदरबल विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आतंकी हमले में 6 मजदूरों की हुई मौत जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिसका इलाज श्रीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है ।

बता दें कि इस आतंकी हमले में बिहार के मधेपुरा जिला अंतर्गत शंकरपुर प्रखंड के रामपुरलाही गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी 45 वर्षीय एमडी, निजामुद्दीन के पुत्र एमडी हनीफ और सदर प्रखंड के हनुमानगर चौड़ा गांव निवासी एमडी, नजमुल के पुत्र एमडी, कलीम भी सामिल है। जिनकी मौत हो चुकी है। मौत की खबर सुनते हीं मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा छाई हुई है तो वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि जहां आतंकी हमला हुई है वह क्षेत्र सीएम उमर अब्दुला के चुनाव क्षेत्र गांदरबल विधान सभा में पड़ता है। परिजनों के मुताबिक एमडी हनीफ और एमडी कलीम पेंटर का काम करता था जो पिछले 7 माह पूर्व अपने गांव से कश्मीर रोजीरोजगार के तलाश में गया था हालांकि बताया जा रहा है कि अन्य मजदूरों के अलावे मधेपुरा के दोनों मजदूर केंद्र सरकार की तरफ से बन रहे सुरंग प्रोजेक्ट में कार्य कर रहा था ।

वहीं कार्य करने के बाद अपने घर लौटा जहां देर रात खाना खाकर घर के बाहर घूम रहा था इसी क्रम में अचानक आतंकी हमले में जमकर गोली बारी हुई जिसका शिकार हनीफ और कलीम भी हो गया। बहरहाल मृतक मजदूर के घर और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

तो वहीं घर में बैठे बेसुद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है मृतक के परिजनों की माने तो हनीफ और कलीम दोनों एक साथ पिछले 7 माह पूर्व गांव से कश्मीर गया था अब वे दोनों अपने घर लौटता टिकट भी बन चुका था लेकिन अचानक बीते देर रात मौत की खबर घर वालो को झकझोर दिया ।

घर में मौजूद हनीफ की पत्नी बता रही कई दिन पूर्व फोन पर बात हुई थी वे घर आ रहे हैं और घर पहुंचकर अपनी बेटी की शादी करने वाले थे जिसकी कमोबेश तैयारी भी चल रही थी लेकिन सभी सपने अधूरे रह गए। जरा आप भी सुनिए क्या कुछ बता रही है हनीफ की पत्नी। बाइट: शामिदा खातून,पत्नी। बाइट: विरुल खातून, पुत्री।

Related posts

बिहार में फिर से हो पूर्ण लॉक डाउन, सीएम नीतीश कुमार से बिहार कांग्रेस की मांग…

Bihar Now

CBSE Result 2025: 12वीं कक्षा के नतीजे किए जारी, कैसे देखें रिजल्ट ?…

Bihar Now

बिहार में बदल सकता है मौसम का मिज़ाज !… पटना समेत 27 जिलों में बारिश की संभावना, अलर्ट जारी …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो