Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली हादसे पर RJD का बड़ा हमला, कहा – यह हादसा नहीं बल्कि नरसंहार है और इसके लिए पूर्णतः सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है…

पटना 16 फरवरी 2025 ; सरकारी बदइंतजामी – कुव्यवस्था – लापरवाही व् लचर भीड़ – प्रबंधन की वजह से पहले महाकुम्भ में मची भगदड़ से मौतें हुईं , कल रात न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौतें हुई और प्रयागराज जाने के रास्ते में अनेकों स्थानों पर रोड ऐक्सिडेंट में बड़ी संख्या में लोगों का हताहत होने की पूर्णतः जिम्मेदारी केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार की है।

केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार जब व्यवस्था करने में सक्षम नहीं थी तो उसे इतना झूठा प्रचार प्रसार कर लोगों को बुलाना नहीं चाहिए था। सरकार केवल मृतकों की वास्तविक संख्या छुपाने में हीं लगी रहती है।

महाकुम्भ के दुःखद हादसे के बाद भी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया ।और बिल्कुल महाकुम्भ जैसी भगदड़ की पुनर्रावृत्ति कल रात नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई । सैंकड़ों लोग घायल हैं , मौतें हुईं हैं , रेलवे स्टेशन पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई है ।

भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन की मौजूदगी नगण्य थी । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और प्लेटफार्म पर आम लोगों और मीडिया की प्रवेश रोक कर और स्टेशन खाली करा कर मृतकों की लाशों को ठिकाने लगाने में जुट गया ।
यह कैसी सरकार है और कैसी इसकी व्यवस्था है।दावे तो अलर्ट मोड में रहने और चाक – चौबंद व्यवस्था के थे ! एक बड़े हादसे के बाद भी सरकार ने लापरवाही बरती , यह हादसा नहीं बल्कि नरसंहार है ।क्या उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ – साथ प्रधानमंत्री और रेल – मंत्री इन हादसों की नैतिक जिम्मेदारी खुद पर लेने का साहस जुटा पाएंगे ?

क्या प्रधानमंत्री जी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और रेल – मंत्री को इस्तीफ़ा देने का निर्देश देंगे ? या केवल शोक-संवेदना की औपचारिकता पूरा कर चंद चंद रुपए मुआवजा देने की घोषणा कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि इसके साथ हीं महाकुंभ के श्रद्धालुओं से भरी बसों व अन्य वाहनों के एक्सीडेंट की ख़बरे प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जो बेहद दुखद है। इसके पीछे मुख्य कारण ये है कि भारी जाम व कुव्यवस्था के कारण ड्राइवरों की हालत बहुत ख़राब है। न उनकी थकान उतर रही है और न नींद पूरी हो रही है।

ऐसे में वो अर्द्ध निद्रा की अवस्था में वाहन चलाने को मजबूर हो रहे हैं जिससे दुर्घटनाएँ हो रही हैं। साथ ही सड़कों पर पैदल चलनेवालों को बचाने की भी चुनौती है। इसलिए ध्यान भटकते ही मौतें हो रही हैं। यदि व्यवस्था ठीक रहती तो इतनी बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं नहीं होती।
राजद प्रवक्ता ने कहा है कि महाकुंभ यात्रा पर निकले उन सभी मृतक श्रद्धालुओं को एक समान माना जाए जो भगदड़, एक्सीडेंट या घुटन आदि कारणों से देश के अलग-अलग जगहों पर मौत के शिकार हो गए हैं। इसके लिए उनके परिजनों को भी मुआवज़ा दिया जाए। सभी घायलों को भी उपचार के साथ-साथ क्षतिपूर्ति राशि दी जाए।

केंद्र और राज्य सरकार इसके लिए विभिन्न कोषों से पैसा उपलब्ध कराएं। जब अरबों रुपये प्रचार पर बहाये जा सकते हैं तो शोक संतप्त परिजनों के लिए सांत्वना के रूप में क्यों नहीं दिये जा सकते हैं। अभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मृतकों को दस-दस लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई है जो अपर्याप्त है। इसे कम से कम बीस लाख रुपया किया जाए ।

 

Related posts

प्रत्यय अमृत बने मुख्य सचिव, 27 दिन पहले ही अधिसूचना जारी .. पदभार ग्रहण करने तक मुख्य सचिव कार्यालय में OSD का प्रभार, हड़बड़ी में सरकार ?…

Bihar Now

Top 10 Australian Online Casino

Bihar Now

बिहार का सर्वश्रेष्ठ संस्थान साबित हो रहा “ELITE” इंस्टिट्यूट !.. JEE-NEET की तैयारियों के डायरेक्टर ने बताए अहम टिप्स… सिर्फ शिक्षा नहीं, सफलता की भी गारंटी ! …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो