Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सुबह सुबह दहशत से कांपे लोग, दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 4.0 थी तीव्रता, बदहवास दौड़े लोग…

दिल्ली-NCR : दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 4.0 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटकों ने हर किसी को दहला दिया. सुबह साढ़े 5 बजे आए भूकंप के कारण लोगों की नींद टूट गई. कंपन इतना ज्यादा था कि कुछ सेकंड तक धरती डोलती रही.

लोग दशहत में अपने घरों और फ्लैट से बाहर दौड़ पड़े. भूकंप की जानकारी देनी वाली सरकारी वेबसाइट seismo.gov.in पर भूकंप की तीव्रता 4.0 है. इसका केंद्र दिल्ली के आसपास ही बताया गया है. भूकंप के ये झटके सिर्फ घरों में ही नहीं, बल्कि सुबह-सुबह कार से निकल रहे लोगों ने भी महसूस किए.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहे एक यात्री ने बताया कि रास्ते में उनकी कार कांप गई थी. हैरानी की बात यह है कि भूकंप के झटकों के साथ तेज आवाज भी सुनी गई. कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने इन झटकों के साथ कुछ ऐसी आवाजें सुनीं जैसा कुछ टूट रहा हो. भूकंप को लेकर पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. साथ ही दिल्ली पुलिस ने भी एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

दिल्ली-एनसीआर में सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर तेज भूकंप आयाभूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर भागे लोगों में दहशत का मौहोल है, कई इलाकों में लोग खाली जगह पर चले गए भूकंप की तीव्रता 4.0 आंकी गई हैभूकंप का केंद्र दिल्ली में बताया जा रहा है जमीन से पांच किलोमीटर था भूकंप का केंद्र…

पीएम मोदी ने दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप के झटकों के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि दिल्ली और आसपास के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हम सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह करते हैं. अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं.

Related posts

Breaking : चुनाव से ठीक पहले दरभंगा में निर्दलीय प्रत्याशी को मारी गोली, हालत नाज़ुक…चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावों पर खड़े हुए सवाल ?….

Bihar Now

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अस्पताल परिसर, एक महिला सहित दो लोग घायल.. PMCH परिसर पहुंची कई थानों की पुलिस…

Bihar Now

बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर्स, नीतीश को बताया अनस्टैबल पीएम कैंडिडेट …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो