Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्रत्यय अमृत बने मुख्य सचिव, 27 दिन पहले ही अधिसूचना जारी .. पदभार ग्रहण करने तक मुख्य सचिव कार्यालय में OSD का प्रभार, हड़बड़ी में सरकार ?…

बिहार सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत को राज्य का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे 1 सितंबर 2025 से यह पदभार संभालेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, प्रत्यय अमृत (IAS-1991 बैच) वर्तमान में विकास आयुक्त, बिहार के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें मुख्य सचिव, बिहार के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, मौजूदा मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा (IAS-1989 बैच) की सेवानिवृत्ति के उपरांत प्रत्यय अमृत राज्य के प्रशासनिक प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। 1 सितंबर को नए मुख्य सचिव के पद का कार्यभार ग्रहण करने तक प्रत्यय अमृत को मुख्य सचिव कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है…

जानकारों के मुताबिक, मौजूदा सरकार का ये फैसला अजीबोगरीब लग रहा है, क्योंकि आज के इतिहास सरकार ने ऐसा फैसला नहीं लिया था ..  अमूमन मुख्य सचिव के सेवानिवृत्त होने से चंद दिन पहले नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होती रही है .. लेकिन इस बार 27 दिन पहले ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कर दी गई है..

लेकिन इससे भी बड़ा सवाल है कि नए मुख्य सचिव को मुख्य सचिव का प्रभार ग्रहण करने तक इसी कार्यालय में यानी मौजूदा मुख्य सचिव का विशेष कार्य पदाधिकारी बना दिया गया है, जो इससे पहले ऐसा नहीं हुआ था ..

सबसे बड़ा सवाल कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने जल्दबाजी में ऐसा फैसला लिया है या हड़बड़ी में सरकार है  ?…

Related posts

Big Breaking : बिहार में अपराधियों का हौसला बुलंद, घर में घुसकर पति,पत्नी व बेटी की गोली मारकर हत्या..

Bihar Now

69वीं BPSC परीक्षा में चाणक्य आईएएस एकेडमी के छात्रों ने लहराया परचम…

Bihar Now

UPSC CSE Prelims Result 2024: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक की मदद से करें चेक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो