Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : आरा में 6 लाख के गहने की लूट, सरेआम ज्वेलर्स दूकान में बंदूक की नोंक पर लूट, खौफजदा दुकानदार…

घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले बदमाश

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

नवादा थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के समीप की वारदात

रिपोर्ट–राकेश कुमार,आरा

आरा – शहर के नवादा थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के समीप सोमवार की शाम बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान की शटर गिरा दुकानदार को बंधक बनाकर साढ़े छह लाख के जेवर लूट लिये।घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुये लुटेरे भाग निकले।इस घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई

।जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब तीन की संख्या में हथियारबंद बदमाश शहर के सर्किट हाउस रोड स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में पहुंचे।इसके बाद बदमाशों ने दुकान का शटर गिराकर दुकानदार को बंधक बना दिया।इस दौरान उसने बदमाशों ने तकरीबन साढे छह लाख के जेवर लूट लिए।घटना के बाद बदमाश पुनः शटर गिराकर हथियार लहराते हुए आराम से भाग निकले।इस घटना की जानकारी भुक्तभोगी दुकानदार पवन कुमार ने नवादा थाना को दी। घटना की सूचना मिलते हैं सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत,डीआईयू,चीता टीम एवं नवादा थाना के इंचार्ज संजीव कुमार अपने दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।

दुकानदार पवन कुमार ने बताया कि हम अपने ग्राहकों को ज्वेलरी दिखा रहे थे तभी तीन के संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर पहले दुकान का शटर गिराया उसके बाद हथियार दिखाकर लूटपाट करना शुरू कर दिया अपराधियों द्वारा लगभग 6:30 लाख का ज्वेलर्स लूटा गया है । बताया जाता है कि दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा पिछले कुछ दिनों से खराब था।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

राकेश सिंह, बिहार नाउ, आरा

Related posts

बड़ा रेल हादसा टला !… टूटे पहिए पर 15 किमी दौड़ी पवन एक्स्प्रेस,यात्रियों की सूझबूझ से रुकी ट्रेन…

Bihar Now

नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा…

Bihar Now

मानव अधिकार युवा संगठन ने पेश की मानवता की मिसाल !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो