Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री जी ! एक पति की वेदना को सुनिए… ब्लैक फंग्स पीड़ित पत्नी की इलाज के लिए लगा रहा गुहार, सुनने वाला कोई नहीं… 3 दिनों से IGIMS का काट रहा चक्कर, मरीज नहीं हुए भर्ती, हालत नाजुक… जिम्मेदार कौन ?

बिहार में कोरोना व ब्लैक फंगस से निपटने के लाख दावों के बीच एक खबर ने स्वास्थ्य महकमा व दावों की पोल खोल दी है.. भागलपुर के एक ब्लैक फंगस की मरीज को पटना IGIMS तीन दिन पहले रेफर किया गया है.. बावजूद अभी तक मरीज को  IGIMS में भर्ती नहीं किया गया है.. मरीज के पति राजीव झा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से मरीज को लेकर IGIMS का चक्कर काट रहा हूँ, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है..

राजीव ने बताया कि मरीज की इलाज न होने को लेकर हालात नाजुक होते जा रहे हैं.. लेकिन  IGIMS अस्पताल प्रबंधन सुनने को तैयार नहीं है.. हमने कई बार अस्पताल के आलाधिकारियों से मिलने का प्रयास किया लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया गया .. जबकि मेरे मरीज को भागलपुर के एक अस्पताल से पटना  IGIMS रेफर किया गया है.. बावजूद हमारे मरीज को भर्ती नहीं किया गया है…

मरीज के पति राजीव झा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कोई इलाज नहीं होते देख, मैंने IGIMS के बाहर एक रेस्ट हाउस लेकर मरीज को रखे हुआ हूं.. लेकिन दिन प्रतिदिन मरीज की हालत गंभीर होते जा रही है..

जानकारी के मुताबिक, मरीज ब्लैक फंगस के शिकार हैं.. मुंह के जेबड़ा  में उनको समस्याएं हैं… मरीज के पति ने बिहार के सीएम व स्वास्थ्य मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर अपनी पत्नी की समुचित इलाज करवाने में मदद की गुहार लगाई है…

Related posts

JDU विधायक का अजीबोगरीब कारनामा !… मौत के बाद मुआवजे की मांग पर अड़े परिजनों को जड़ा थप्पड़ ….

Bihar Now

नीतीश कुमार पर तेजस्वी का ‘तेज’ अटैक, कहा- बालिका गृह कांड के आरोपियों को प्राप्त है नीतीश का संरक्षण…

Bihar Now

बिहार में साइक्लोन ‘दाना’ का असर; 19 जिलों में अलर्ट: मुंगेर में गंगा में नाव चलाने पर रोक; आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो