Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार नाउ के खबर पर IGIMS के डायरेक्टर डॉ. विश्वास ने लिया संज्ञान, ब्लैक फंगस मरीज को खुद फॉलो -अप करने का दिया भरोसा…

बिहार नाउ के खबर पर IGIMS के डायरेक्टर डॉ. एन आर. विश्वास ने संज्ञान लिया है.. डॉ विश्वास ने  ब्लैक फंगस पीड़ित मरीज के मामले को बहुत गंभीरता से लिया है.. उन्होंने उक्त मरीज की इलाज के लिए खुद फॉलो अप करने का भरोसा दिया है..

डॉ विश्वास ने बिहार नाउ से बात करते हुए पीड़ित मरीज की पूरी जानकारी व मोबाइल नंबर लेने के साथ हर संभव इलाज में मदद का भरोसा दिया है.. उन्होंने पीड़ित मरीज को मंगलवार सुबह IGIMS के संबंधित विभाग यानी ENT ओपीडी में भेजने का आदेश दिया है साथ ही उन्होंने खुद अपने स्तर से पीड़ित मरीज की फॉलो अप करने का वादा किया है..

बता दें कि भागलपुर से पटना रेफर ब्लैक फंगस पीड़ित मरीज पिछले तीन दिनों से  IGIMS का चक्कर काट रहा है.. बावजूद अभी तक अस्पताल में इलाज संभव नहीं हो पाया है.. हालांकि बिहार नाउ पर इस खबर के प्रकाशित होने के बाद  IGIMS के डायरेक्टर डॉ एन आर विश्वास ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उक्त मरीज को हर संभव इलाज का भरोसा बिहार नाउ के माध्यम से दिया है…

Related posts

IIT जेईई मेंस में “omega” सेंटर ने लहराया परचम, संस्थान के बच्चों ने फिर रचा इतिहास …

Bihar Now

एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सहरसा, दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली

Bihar Now

कॉलेज में अंधेरा देख नाराज हुए के के पाठक, फिर खिंचवाई सेल्फी… सीमांचल दौरे पर हैं के के पाठक …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो