Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

JDU ने फाइनल किए 16 उम्मीदवारों के नाम!… किस सीट, कौन होंगे उम्मीदवार ?…

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जनता दल यूनाइटेड ने अपने 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं. शिवहर से लवली आनंद और मुंगेर से ललन सिंह को मैदान में उतारा जा साकता है. जनता दल यूनाइटेड एनडीए गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. हाल ही में नीतीश कुमार महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए खेमे में आए थे.

जेडीयू की लिस्ट के मुताबिक जहानाबाद से चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, नालंदा से कौशलेंद्र, मुंगेर से ललन सिंह, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, बांका से गिरधारी यादव, गोपालगंज से डॉ. आलोक सुमन, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी, मधेपुरा से दिनेशचंद्र यादव, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा, सुपौल से दिलेश्वर कामत, वाल्मीकिनगर से सुनील कुमार, शिवहर से लवली आनंद, सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर, सिवान से विजयलक्षी और किशनगंज लोकसभा सीट से मुजाहिद आलम मैदान में उतर सकते हैं.

एनडीए गठबंधन में जेडीयू को 16 सीटें मिली हैं. बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पांच सीटें चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (राम विलास) को दी गई हैं.

Related posts

अररिया चौकीदार मामले में ASI निलंबित, जिला कृषि पदाधिकारी पर आज गिर सकती है गाज..

Bihar Now

मधुबनी में बैंक लूट की कोशिश, बैंक में घुसकर कर्मचारी को मारी गोली… भागने के दौरान ग्रामीणों के चढ़ गए 2 अपराधी…

Bihar Now

“2005 से पहले कोई काम हुआ था, झूठो का कुछो बोलता रहता है ” … लालू पर नीतीश का हमला, फिर दी कहीं नहीं जाने की सफाई… कहा- गलती से बीच में दो बार इधर उधर हो गए थे, लेकिन अब नहीं जाएंगे कहीं….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो